गौतम अडाणी को टारगेट कर सुनियोजित साजिश के तहत किया जा रहा है बदनाम-ऑर्गेनाइजर - Update Now News

गौतम अडाणी को टारगेट कर सुनियोजित साजिश के तहत किया जा रहा है बदनाम-ऑर्गेनाइजर

 

नई दिल्ली।अडानी समूह को लेकर आई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने शेयर बाजार से लेकर पूरे देश की राजनीति में तहलका मचा रखा है। अडानी समूह के मसले ने संसद में विपक्षी दलों को भी एकजुट होने का मौका दे दिया है और तमाम विरोधी दल इस मसले पर जांच के लिए जेपीसी के गठन की मांग को लेकर संसद के अंदर लगातार हंगामा कर रहे हैं और सरकार पर निशाना साध रहे हैं। इस बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी पत्रिका ऑर्गेनाइजर ने अडानी समूह के समर्थन में उतरते हुए यह आरोप लगाया है कि गौतम अडानी को टारगेट कर, सुनियोजित साजिश के तहत बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। ऑर्गेनाइजर में ‘ डिकोडिंग द हिट जॉब बाई हिंडनबर्ग अगेंस्ट अडानी ग्रुप ‘ शीर्षक से छपे लेख में यहां तक आरोप लगाया गया है कि अडानी समूह पर हमले की शुरूआत 25 जनवरी 2023 को शुरू नहीं हुई है बल्कि इसे टारगेट करने की कहानी कई वर्ष पहले 2016-17 में ऑस्ट्रेलिया में रची गई थी और इसके लिए एक एनजीओ ने वेबसाइट भी चलाया है। लेख में उस एनजीओ और वेबसाइट का नाम भी बताया गया है। ऑगेर्नाइजर में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को पूरी तरह से प्लानिंग के साथ बनाने के तथ्य को उजागर करते हुए लिखा गया है कि इस रिपोर्ट के आने के बाद भारत की एक लॉबी ने अडानी के खिलाफ नेगेटिव नैरेटिव तैयार किया है। लेख में कई विदेशी एनजीओ के साथ ही भारतीय एनजीओ, सीपीएम नेता सीताराम येचुरी की पत्नी एवं कई अन्य पत्रकारों के साथ-साथ उद्योगपतियों का नाम भी लिखा गया है। ऑगेर्नाइजर के इस लेख में कई कड़ियों को जोड़ते हुए और फंडिंग पैटर्न का हवाला देते अडानी के खिलाफ एक सुनियोजित षड्यंत्र रचने की बात कही गई है।

×
Date : 05 February 2023 Posted By : EDITOR
गौतम अडाणी को टारगेट कर सुनियोजित साजिश के तहत किया जा रहा है बदनाम-ऑर्गेनाइजर
News Image

 

नई दिल्ली।अडानी समूह को लेकर आई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने शेयर बाजार से लेकर पूरे देश की राजनीति में तहलका मचा रखा है। अडानी समूह के मसले ने संसद में विपक्षी दलों को भी एकजुट होने का मौका दे दिया है और तमाम विरोधी दल इस मसले पर जांच के लिए जेपीसी के गठन की मांग को लेकर संसद के अंदर लगातार हंगामा कर रहे हैं और सरकार पर निशाना साध रहे हैं। इस बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी पत्रिका ऑर्गेनाइजर ने अडानी समूह के समर्थन में उतरते हुए यह आरोप लगाया है कि गौतम अडानी को टारगेट कर, सुनियोजित साजिश के तहत बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। ऑर्गेनाइजर में ' डिकोडिंग द हिट जॉब बाई हिंडनबर्ग अगेंस्ट अडानी ग्रुप ' शीर्षक से छपे लेख में यहां तक आरोप लगाया गया है कि अडानी समूह पर हमले की शुरूआत 25 जनवरी 2023 को शुरू नहीं हुई है बल्कि इसे टारगेट करने की कहानी कई वर्ष पहले 2016-17 में ऑस्ट्रेलिया में रची गई थी और इसके लिए एक एनजीओ ने वेबसाइट भी चलाया है। लेख में उस एनजीओ और वेबसाइट का नाम भी बताया गया है। ऑगेर्नाइजर में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को पूरी तरह से प्लानिंग के साथ बनाने के तथ्य को उजागर करते हुए लिखा गया है कि इस रिपोर्ट के आने के बाद भारत की एक लॉबी ने अडानी के खिलाफ नेगेटिव नैरेटिव तैयार किया है। लेख में कई विदेशी एनजीओ के साथ ही भारतीय एनजीओ, सीपीएम नेता सीताराम येचुरी की पत्नी एवं कई अन्य पत्रकारों के साथ-साथ उद्योगपतियों का नाम भी लिखा गया है। ऑगेर्नाइजर के इस लेख में कई कड़ियों को जोड़ते हुए और फंडिंग पैटर्न का हवाला देते अडानी के खिलाफ एक सुनियोजित षड्यंत्र रचने की बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

टीवीएस आईक्यूब मिलियनआर स्पेशल एडिशन को शानदार रिस्पॉन्स, पुणे में एक दिन में 100 से ज्यादा स्कूटरों की डिलीवरी

📰 Generate e-Paper Clip टीवीएस आईक्यूब मिलियनआर स्पेशल एडिशन को शानदार रिस्पॉन्स, पुणे में एक दिन में 100 से ज्यादा स्कूटरों की डिलीवरी पुणे : टीवीएस मोटर, टीवीएस वेन्यू का हिस्सा और दोपहिया-तिपहिया वाहन निर्माण की वैश्विक अग्रणी कंपनी, ने आज पुणे में मेगा डिलीवरी कार्यक्रम के साथ टीवीएस आईक्यूब ग्राहकों के बढ़ते समुदाय का जश्न […]

गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने ISRO के सफल EOS-05 मिशन में दिया अहम योगदान

📰 Generate e-Paper Clip गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने ISRO के सफल EOS-05 मिशन में दिया अहम योगदान भारत के नए पृथ्वी अवलोकन उपग्रह को प्रक्षेपण से कक्षा में स्थापित होने तक जरूरी प्रणालियां उपलब्ध कराईं, मौसम निगरानी, कृषि और पर्यावरण प्रबंधन की क्षमताओं को मिलेगा बढ़ावा मुंबई : गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के एयरोस्पेस कारोबार ने इसरो […]