दिल्ली विधानसभा सत्र 17 मार्च से, कैलाश गहलोत 21 मार्च को पेश करेंगे बजट - Update Now News

दिल्ली विधानसभा सत्र 17 मार्च से, कैलाश गहलोत 21 मार्च को पेश करेंगे बजट

 

दिल्ली विधानसभा सत्र 17 मार्च से, कैलाश गहलोत 21 मार्च को पेश करेंगे बजट

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 17 मार्च को शुरू होगा, जो 23 मार्च तक चलेगा। दिल्ली का बजट 21 मार्च को पेश किया जाएगा। शराब नीति मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद मंत्री कैलाश गहलोत सदन में बजट पेश करेंगे। 2015 के बाद यह पहली बार है जब पूर्व डिप्टी सीएम सिसोदिया बजट पेश नहीं करेंगे। मनीष सिसोदिया के दिल्ली मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद, उनके विभागों को उनके दो कैबिनेट सहयोगियों, कैलाश गहलोत और राज कुमार आनंद को दे दिया गया है, जब तक कि नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया जाता। सिसोदिया जिन 18 विभागों का नेतृत्व कर रहे थे, उनमें वित्त और पीडब्ल्यूडी सहित आठ विभागों की जिम्मेदारी कैलाश गहलोत को सौंपी गई है और शिक्षा और स्वास्थ्य सहित अन्य दस विभागों की जिम्मेदारी राज कुमार आनंद को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा एफडी 3618 करोड़ के पार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा, एफडी 3618 करोड़ के पार एक वर्ष में 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शिर्डी। देश और विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के कारण शिर्डी स्थित श्री […]

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक भोपाल : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में ओंकारेश्वर तीर्थ और द्वादश ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर अभिषेक भी किया। उन्होंने ममलेश्वर और ओंकारेश्वर भगवान के […]