MP: मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना का किया शुभारंभ - Update Now News

MP: मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना का किया शुभारंभ

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर जंबूरी मैदान में महत्वाकांक्षी लाड़ली लक्ष्मी योजना के बाद लाड़ली बहना योजना का शुभाारंभ किया। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज ने मंच से उतरकर महिलाओं पर फूलों से वर्षा की तो सभी महिलाएं भावुक हो उठी। इसके बाद शिवराज सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीएम शिवराज ने रिमोट का बटन दबाकर लाड़ली बहना योजना और योजना के थीम सॉन्ग लांच किया। मालूम हो कि एमपी सरकार प्रदेश की महिलाओं को लाड़ली बहना योजना के रूप में हर माह की 10 तारीख को एक हजार रुपए देगी। यह राशि सीधी बहनों के खाते में डाली जाएगी। इस दौरान सीएम शिवराज ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का ब्रोशर और एक लघु फिल्म का विमोचन किया।
सीएम शिवराज ने कहा कि आपको किसी तरह की दिक्कत न आए इसलिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। देश में मां और बेटियों को हमेशा सम्मान रहा है। हमारे यहां जितने देवी देवता हैं, उनमें सबसे पहले देवी का नाम लेना पड़ता है। हमारे यहां कई बार महिलाएं भेदभाव का शिकार हो जाती है। यह सब देखकर मुझे बहुत तकलीफ होती थी। बेटा और बेटी दोनों बराबर हाेते हैं। हमने पहली बार कन्या विवाह योजना बनाई। कमलनाथ पर हमला बोलते हुए शिवराज ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने हमारी योजनाएं बंद कर दी थी। शादी होने के बाद भी पैसे नहीं दिये।कमलनाथ सरकार ने इसके अलावा कई योजनाएं बंद कर दी थी।

×
Date : 06 March 2023 Posted By : EDITOR
MP: मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना का किया शुभारंभ
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र यूएनजीए81 के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के […]

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]