अब ED ने किया सिसोदिया को गिरफ्तार, तो बिफरे केजरीवाल, ट्वीट कर कही ये बात - Update Now News

अब ED ने किया सिसोदिया को गिरफ्तार, तो बिफरे केजरीवाल, ट्वीट कर कही ये बात

नई दिल्ली। नई आबकारी नीति में कथित घोटाले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सीबीआई के बाद ईडी ने धनशोधन मामले में दो दिन की लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी ऐसे वक्त में की गई है, जब उनकी कल (10 मार्च ) जमानत पर सुनवाई होगी। ऐसे में जमानत पर सुनवाई से पहले ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद सिसोदिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब उनके खिलाफ धनशोधन मामले के तहत जांच होगी और जब कभी-भी किसी आरोपी के खिलाफ धनशोधन मामले के तहत जांच होती है, तो उसे जमानत मिलने में मुश्किल होती है। ऐसे में बहुत मुमकिन है कि उन्हें जमानत मिलने में मुश्किल हो। उधर, ईडी की गिरफ्तारी पर आप संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का ट्वीट सामने आया है। आइए, आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है।
सिसोदिया की गिरफ्तारी पर केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि मनीष को पहले CBI ने गिरफ़्तार किया। CBI को कोई सबूत नहीं मिला, रेड में कोई पैसा नहीं मिला। कल बेल पर सुनवाई है। कल मनीष छूट जाते। तो आज ED ने गिरफ़्तार कर लिया। इनका एक ही मक़सद है – मनीष को हर हालत में अंदर रखना। रोज़ नये फ़र्ज़ी मामले बनाकर। जनता देख रही है। जनता जवाब देगी।
बता दें कि इससे पहले भी सीएम केजरीवाल ने सिसोदिया के बचाव में ट्वीट किया था। उधर, अब बीजेपी की ओर से केजरीवाल की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। इस मामले को लेकर बीजेपी आप पर हमलावर है। कल ( 9 मार्च) आम आदमी पार्टी ने सिसोदिया की गिरफ्तारी की वजह होली का जश्न भी नहीं मनाया था। बता दें कि आप की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें सिसोदिया की बचाव के पक्ष में कैसे दलीलें दी जाए। इस संदर्भ में चर्चा परिचर्चा हुई थी।

×
Date : 10 March 2023 Posted By : EDITOR
अब ED ने किया सिसोदिया को गिरफ्तार, तो बिफरे केजरीवाल, ट्वीट कर कही ये बात
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन

📰 Generate e-Paper Clip अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन नई दिल्ली: मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुरू हो गया है. ये प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहा है. अब मुंबई के बाद CJP ने दिल्ली में भी […]

हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर

📰 Generate e-Paper Clip हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर न्यूयॉर्क। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों पर हमलों का सिलसिला जारी है। इसके बावजूद इस अहम जलमार्ग से कच्चे तेल का निर्यात हाल के हफ्तों में बढ़कर युद्ध से […]