MP: इंदौर के मॉल में डॉक्टर ने किया सुसाइड - Update Now News

MP: इंदौर के मॉल में डॉक्टर ने किया सुसाइड

 

इंदौर में एक रिटायर्ड डॉक्टर ने C-21 मॉल की चौथी मंजिल (करीब 70 फीट ऊंचाई) से कूद कर खुदकुशी कर ली। वे सिर के बल नीचे गिरे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वे रीढ़ की हड्‌डी की बीमारी से ग्रसित थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी के चलते उन्होंने ये कदम उठाया। विजयनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। डॉक्टर मनमोहन सोनी (65) चोइथराम अस्पताल से रिटायर हुए थे। सोमवार सुबह 11 बजे वे बगैर खाना खाए ड्राइवर के साथ घर से निकले थे। C-21 मॉल के बाहर वे ड्राइवर से शॉपिंग का कहकर अंदर चले गए। 3 घंटे तक ड्राइवर मॉल के बाहर इंतजार करता रहा। इस बीच उसने डॉक्टर सोनी को कॉल भी किया तो उन्होंने कहा- थोड़ी देर में आ रहा हूं। बाद में जब ड्राइवर अंदर गया तो उसे पता चला कि वे चौथी मंजिल से कूद गए। ड्राइवर को मौके से उनका एक जूता ही मिला।

×
Date : 14 March 2023 Posted By : EDITOR
MP: इंदौर के मॉल में डॉक्टर ने किया सुसाइड
News Image

 

इंदौर में एक रिटायर्ड डॉक्टर ने C-21 मॉल की चौथी मंजिल (करीब 70 फीट ऊंचाई) से कूद कर खुदकुशी कर ली। वे सिर के बल नीचे गिरे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वे रीढ़ की हड्‌डी की बीमारी से ग्रसित थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी के चलते उन्होंने ये कदम उठाया। विजयनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। डॉक्टर मनमोहन सोनी (65) चोइथराम अस्पताल से रिटायर हुए थे। सोमवार सुबह 11 बजे वे बगैर खाना खाए ड्राइवर के साथ घर से निकले थे। C-21 मॉल के बाहर वे ड्राइवर से शॉपिंग का कहकर अंदर चले गए। 3 घंटे तक ड्राइवर मॉल के बाहर इंतजार करता रहा। इस बीच उसने डॉक्टर सोनी को कॉल भी किया तो उन्होंने कहा- थोड़ी देर में आ रहा हूं। बाद में जब ड्राइवर अंदर गया तो उसे पता चला कि वे चौथी मंजिल से कूद गए। ड्राइवर को मौके से उनका एक जूता ही मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

महामहिम थिएरी माथू, भारत में फ्रांस के राजदूत, ने सुनील भारती मित्तल को शेवेलिए द ल’ऑर्द्र नेशनल द ला लेजियों दनर से सम्मानित किया 

📰 Generate e-Paper Clip महामहिम थिएरी माथू, भारत में फ्रांस के राजदूत, ने सुनील भारती मित्तल को शेवेलिए द ल’ऑर्द्र नेशनल द ला लेजियों दनर से सम्मानित किया  नई दिल्ली : भारत में फ्रांस के राजदूत महामहिम श्री थिएरी माथू ने भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री सुनील भारती मित्तल को 28 अक्टूबर को […]