पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, 3-4 बच्चे पैदा करो, दो को रामजी के काम में लगाओ - Update Now News

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, 3-4 बच्चे पैदा करो, दो को रामजी के काम में लगाओ

 

MP: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने युवाओं से कहा कि ब्याह करो, 3-4 बाल-बच्चे हों। उनमें से दो को रामजी के काम में लगा दो। उन्होंने कहा कि हमें हिंदू धर्म और हिंदू राष्ट्र के लिए आगे आना पड़ेगा। धीरेंद्र शास्त्री सोमवार को यहां रामचरित मानस रामलीला मैदान में रामालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उन्होंने मंच से कविताएं और शायरी भी सुनाईं। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा- रामनवमी की कौन-कौन तैयारी कर रहा है। जो राम का नहीं उनकी ठठरी बांध दो। उन्होंने कहा कि वैसे तो बच्चे 2 ही अच्छे हैं, लेकिन एक बच्चा रामजी और हिंदू राष्ट्र के लिए काम करने वाला होना चाहिए। हमारे पिताजी के भी 2 बच्चे हैं एक मैं सनातन के काम में लगा हूं। किसी को राम के नाम से, हिंदू राष्ट्र के नाम से टेंशन है तो हम क्या करें। हार्ट अटैक की दवाई खाओ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मनुस्मृति पर बयान देकर फंसे राहुल गांधी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मनुस्मृति पर बयान देकर फंसे राहुल गांधी, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- ‘माफी मांगे नहीं तो कांग्रेस के बहिष्कार की मुहिम चलाएंगे’ प्रयागराज: मनुस्मृति पर दिए बयान को लेकर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब संतों ने भी […]

नेपाल बाढ़ में 359 मौतों से हाहाकार, 910 लापता; चीन ने दी एक और तबाही की चेतावनी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नेपाल बाढ़ में 359 मौतों से हाहाकार, 910 लापता; चीन ने दी एक और तबाही की चेतावनी काठमांडू/नई दिल्ली: नेपाल में बुधवार को आई भीषण फ्लैश फ्लड यानी अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। देश के 8 जिलों से अब तक 359 शव बरामद किए जा चुके हैं, […]