Bharatiya Janata Yuva Morcha surrounded the Congress office.

MP: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया कांग्रेस कार्यालय का घेराव….देश के अपमान के लिए माफी मांगें राहुल गांधी

MP: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया कांग्रेस कार्यालय का घेराव..देश के अपमान के लिए माफी मांगें राहुल गांधी

ये सब कुछ कांग्रेस और खासकर राहुल गांधी के अंदर की हताशा को दिखाता

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में मौजूद भारत मंडपम में शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एआई समिट में टी शर्ट उतारकर विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। इसके जवाब में अब भारतीय जनता पार्टी का युवा मोर्चा भी सड़क पर उतर गया। शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता और दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा और अन्य नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय का घेराव किया।
कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं की मांग है कि देश का विश्व पटल पर अपमान करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस को देश से माफी मांगना चाहिए। बीजेपी युवा मोर्चा ने साजिश में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इस विरोध प्रदर्शन में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश का गद्दार है। जनता ने उनकी वहीं पिटाई कर दी थी। ये कांग्रेस और खासकर राहुल गांधी के अंदर की हताश है। दिल्ली और देश की जनता राहुल गांधी को कभी माफ नहीं करेगी। बीजेपी सांसद तिवारी ने कहा कि एआई समिट में 80 से ज्यादा देशों के लोग आए हैं और भारत की दिल खोलकर सराहना की। ये भारत का एआई इंपैक्ट समिट था। इस समिट में भारतीय वैज्ञानिकों की तारीफ हुई।
उन्होंने कहा कि हम आगे जाकर दुर्घटनाओं को कैसे कम कर सकते हैं, ये भी इसमें बताया गया। उन्होंने कहा कि हर साल 5 लाख सड़क दुर्घटना होती हैं। इन दुर्घटनाओं में 2.5 लाख लोग मरते हैं। हमारी सरकार इन एक्सीडेंट की संख्या को 4 लाख तक लाए।
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि कल की घटना कोई मामूली घटना नहीं है। ये राहुल गांधी और कांग्रेस की ओछी मानसिकता का परिणाम है। किराए के कुछ गुंडे कांग्रेस ने समिट में भेज दिए। एक गरीब चाय वाले का बेटा देश का प्रधानमंत्री बन गया ये बात गांधी परिवार को बीते 11 सालों से हजाम नहीं हो रही है। पीएम मोदी का विरोध करते करते देश का विरोध करने लगे उन्हें पता ही नहीं चला। ये समिट देश की तरक्की को बताता है। भारत विश्व गुरु बनने वाला है ये बताता है। राहुल गांधी का खून इटली का है।

×
Date : 21 February 2026 Posted By : EDITOR
MP: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया कांग्रेस कार्यालय का घेराव….देश के अपमान के लिए माफी मांगें राहुल गांधी
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र यूएनजीए81 के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के […]

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]