माफिया : अतीक समेत 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा, 7 बरी - Update Now News

माफिया : अतीक समेत 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा, 7 बरी

 

नई दिल्ली : प्रयागराज की एक MP/MLA अदालत ने उमेश पाल के अपहरण मामले में माफिया से राजनेता बने अतीक अहमद और दो अन्य को दोषी ठहराया है। कोर्ट ने तीनों को उम्रकैद की सजा दी है। उमेश पाल 2006 में बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह था। मंगलवार को कोर्ट ने अदालत परिसर में भारी भीड़ के बीच सजा का ऐलान किया। कोर्ट ने अतीक अहमद के भाई अशरफ समेत 7 अन्य को बरी कर दिया है। 25 जनवरी 2005 को बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के बाद तत्कालीन जिला पंचायत सदस्य उमेश पाल ने पुलिस को बताया था कि वह हत्याकांड का चश्मदीद गवाह है। उमेश पाल ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने अतीक अहमद के दबाव में पीछे हटने और झुकने से इनकार कर दिया, तो 28 फरवरी, 2006 को बंदूक की नोक पर उनका अपहरण कर लिया गया। प्राथमिकी 5 जुलाई, 2007 को अहमद, उनके भाई और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर दीं प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर दीं प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता की 80 वीं वर्षगांठ पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे देश को स्वतंत्र करवाने के लिए […]

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का आत्मनिर्भर भारत का संदेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से पीएम मोदी का आत्मनिर्भर भारत का संदेश 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम गाया गया। पीएम ने 13वीं बार तिरंगा फहराया। उसके बाद राष्ट्रगान हुआ, 21 तोपों की सलामी दी गई। पीएम ने देश को संबोधित करते […]