कर्नाटक चुनाव - भाजपा ने जारी की 10 उम्मीदवारों की तीसरी सूची - Update Now News

कर्नाटक चुनाव – भाजपा ने जारी की 10 उम्मीदवारों की तीसरी सूची

 

नई दिल्ली। कर्नाटक विधान सभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने 10 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में भाजपा ने सोमवार को ही कांग्रेस में शामिल होने वाले अपने दिग्गज नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार की विधान सभा सीट हुबली धारवाड़ सेंट्रल से भी उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने हुबली धारवाड़ सेंट्रल विधान सभा क्षेत्र से महेश तेंगिंकाई को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इसके साथ ही भाजपा ने महादेवपुरा से मंजुला अरविंद लिंबावली को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इससे पहले भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची में 189 और दूसरी सूची में 23 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है। आपको बता दें कि, कर्नाटक में 10 मई को विधान सभा चुनाव होना है और मतगणना 13 मई को होगी।
–आईएएनएस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

TMC के बागी सांसद NCPI में करेंगे विलय, NDA को देंगे समर्थन,

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱TMC के बागी सांसद NCPI में करेंगे विलय, NDA को देंगे समर्थन, लोकसभा स्पीकर से संसद में अलग बैठने की जगह मांगी कोलकाता: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के 28 सांसदों में से 20 बागी सांसदों का गुट त्रिपुरा की नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी (NCPI) में विलय का ऐलान किया। बागी […]

विमेंस वर्ल्डकप- भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱विमेंस वर्ल्डकप- भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया बर्मिंघम: भारत ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 64 रन से हरा दिया। एजबेस्टन में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 20 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन बनाए। भारत की ओर से स्मृति मंधाना […]