पूरे महाराष्ट्र में कांग्रेस का प्रधानमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन - Update Now News

पूरे महाराष्ट्र में कांग्रेस का प्रधानमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन

 

मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक द्वारा 2019 के पुलवामा हमलों और भ्रष्टाचार पर हाल ही में दिए गए बयानों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी स्थिति स्पष्ट करने की मांग को लेकर पूरे राज्य में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने यहां सोमवार को यह जानकारी दी। राज्य के सभी जिलों में भारतीय जनता पार्टी सरकार की निंदा करने वाले पोस्टर, बैनर और ‘मोदी शर्म करो, तुम शर्म करो’ के नारों के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया। पुणे में एक प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का इतने बड़े और गंभीर मुद्दों पर चुप रहना गलत है और उन्हें मलिक के आरोपों पर सफाई देनी चाहिए। उन्होंने अपने बयान को दोहराया कि पुलवामा में 40 सीआरपीएफ जवानों को मारने के लिए इस्तेमाल किया गया 300 किलोग्राम आरडीएक्स नागपुर से आया था, लेकिन मामले की अब तक जांच नहीं हुई है। पटोले ने कहा, “इसके विपरीत, पीएम और बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान हुई दुखद घटना को राजनीतिक पूंजी बनाई.. मलिक के खुलासे के बाद सत्तावादी सरकार उन सभी सवालों से बच रही है, जो देश के लोगों को परेशान कर रहे हैं।

×
Date : 18 April 2023 Posted By : EDITOR
पूरे महाराष्ट्र में कांग्रेस का प्रधानमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन
News Image

 

मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक द्वारा 2019 के पुलवामा हमलों और भ्रष्टाचार पर हाल ही में दिए गए बयानों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी स्थिति स्पष्ट करने की मांग को लेकर पूरे राज्य में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने यहां सोमवार को यह जानकारी दी। राज्य के सभी जिलों में भारतीय जनता पार्टी सरकार की निंदा करने वाले पोस्टर, बैनर और 'मोदी शर्म करो, तुम शर्म करो' के नारों के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया। पुणे में एक प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का इतने बड़े और गंभीर मुद्दों पर चुप रहना गलत है और उन्हें मलिक के आरोपों पर सफाई देनी चाहिए। उन्होंने अपने बयान को दोहराया कि पुलवामा में 40 सीआरपीएफ जवानों को मारने के लिए इस्तेमाल किया गया 300 किलोग्राम आरडीएक्स नागपुर से आया था, लेकिन मामले की अब तक जांच नहीं हुई है। पटोले ने कहा, "इसके विपरीत, पीएम और बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान हुई दुखद घटना को राजनीतिक पूंजी बनाई.. मलिक के खुलासे के बाद सत्तावादी सरकार उन सभी सवालों से बच रही है, जो देश के लोगों को परेशान कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें

📰 Generate e-Paper Clip ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच ईरान और अमेरिका के बीच पर्दे के पीछे बातचीत की जमीन तैयार होती दिख रही है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा है कि तेहरान अमेरिका […]

DPIAF Kolkata 2026: Tirath Singh Rawat and Ashok Kirtania Felicitate Bhojpuri Film Promoter Sanjay Bhushan Patiyala

📰 Generate e-Paper Clip DPIAF Kolkata 2026: Tirath Singh Rawat and Ashok Kirtania Felicitate Bhojpuri Film Promoter Sanjay Bhushan Patiyala Kolkata – In a grand ceremony held today at the National Library Auditorium, Alipore, Kolkata, well-known Bollywood and Bhojpuri film publicist and film producer Sanjay Bhushan Patiyala was honoured with the prestigious Dadasaheb Phalke Icon […]