कांग्रेस नेता राजकुमार ने अतीक को बताया शहीद, पार्टी ने निकाला - Update Now News

कांग्रेस नेता राजकुमार ने अतीक को बताया शहीद, पार्टी ने निकाला

 

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या का मामला शांत नहीं हो पाया था कि कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी राजकुमार सिंह उर्फ रज्जू ने नए विवाद को जन्म दिया। उन्होंने माफिया अतीक अहमद को भारत रत्न दिए जाने की मांग करते हुए उसे शहीद बताया है। यह बयान सोशल मीडिया वायरल होने के बाद पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया है। राजकुमार ने अपने बयान में इस पूरे मामले को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर आरोप लगाए हैं। साथ ही कहा, जब दिवंगत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को पद्मविभूषण सम्मान मिल सकता है तो अतीक को क्यों नहीं सम्मानित किया जा सकता। इस बयान के बाद हरकत में आई कांग्रेस पार्टी ने राजकुमार सिंह को पार्टी से निकाल दिया है। पार्टी ने राजकुमार सिंह को आजाद स्क्वायर वार्ड नंबर 43 से पार्टी का प्रत्याशी बनाया था। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन ने बताया कि माफिया अतीक से संबंधित बयान को लेकर रज्जू पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि ये रज्जू का निजी बयान है, इससे पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए रज्जू की पार्षद उम्मीदवारी भी वापस ले ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

नीट मामले के असली दोषी बच निकले, 15 करोड़ यूजर्स को मिली सजा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नीट मामले के असली दोषी बच निकले, 15 करोड़ यूजर्स को मिली सजा -टेलीग्राम बैन पर भड़के सीईओ पावेल ड्यूरोव -नीट-यूजी 2026 पुनर्परीक्षा से पहले सरकार ने 22 जून तक टेलीग्राम पर लगाया है अस्थायी प्रतिबंध नई दिल्ली । नीट-यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा से पहले परीक्षा संबंधी फर्जी सूचनाओं और […]

MP: राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु पांच दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु पांच दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, ग्वालियर एवं श्योपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगी शामिल भोपाल : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 18 जून से 22 जून तक पांच दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान वे इंदौर, बैतूल, खंडवा जिले के श्री ओंकारेश्वर […]