आईपीएल 2023 : कोलकाता ने बैंगलोर को 21 रन से हराया - Update Now News

आईपीएल 2023 : कोलकाता ने बैंगलोर को 21 रन से हराया

 

बेंगलुरु। आईपीएल 2023 के 36वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 21 रन से हरा दिया है। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 200 रन बनाए। जेसन रॉय ने 29 गेंदों में चार चौके और पांच छक्के की मदद से 56 रन बनाए। वहीं, कप्तान नीतीश राणा ने 21 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 48 रन की पारी खेली। जवाब में बैंगलोर की टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 179 रन ही बना सकी। कप्तान विराट कोहली ने 37 गेंदों में छह चौके की मदद से 54 रन की पारी खेली। कोलकाता की टीम लगातार चार मैच हारने के बाद पहला मैच जीती है। वहीं, बैंगलोर की टीम को लगातार दो जीत के बाद हार मिली है। केकेआर के आठ मैचों में तीन जीत और पांच हार हैं। छह अंकों के साथ टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। वहीं, बैंगलोर की टीम आठ मैचों में चार जीत और चार हार के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IND vs ENG: ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन की बढ़ी मुश्किलें

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IND vs ENG: ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन की बढ़ी मुश्किलें राज्य सरकार ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब कटक। कटक के बारबाटी स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान फ्लड लाइट अचानक से बंद हो जाने की घटना सामने आई। इस मामले को लेकर अब […]

महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण सिंह बरी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण सिंह बरी बोले- होइहि सोइ जो राम रचि राखा; विनेश फोगाट बोलीं- उम्मीद नहीं छोड़ी, हाईकोर्ट जाएंगे नई दिल्ली: भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों से जुड़े यौन शोषण मामले में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी कर दिया। सोमवार […]