चीन विदेश व्यापार का विकास बढ़ाएगा - Update Now News

चीन विदेश व्यापार का विकास बढ़ाएगा

 

बीजिंग। इस साल की पहली तिमाही में चीन में सीमा पार ई-कॉमर्स का तेज विकास कायम रहा। विदेश व्यापार का आयात-निर्यात पिछले साल की इसी अवधि से 4.8 प्रतिशत अधिक रहा। चीनी वाणिज्य मंत्रालय संबंधित विभागों के साथ विदेश व्यापार का विकास बढ़ाने के लिए कई कदम उठाएगा। उप वाणिज्य मंत्री वांग शोवन ने कहा कि विविधतापूर्ण बाजार का विस्तार करने के लिए वाणिज्य मंत्रालय उद्यमों का समर्थन करता है और बेल्ट एंड रोड से जुड़े देशों में बाजार के विस्तार में मौजूद समस्याओं का निपटारा करेगा। चीन लगातार 14 सालों से दुनिया का दूसरा बड़ा आयात बाजार बना हुआ है। वांग शोवन ने कहा कि चीन निरंतर आयात बढ़ाएगा और विदेश व्यापार का पैमाना स्थिर बनाने के साथ ढांचे में सुधार करेगा।विदेश व्यापार में सीमा पार ई-कॉमर्स का तेज इजाफा हुआ। आजकल सभी देश सीमा पार ई-कॉमर्स का विकास कर रहे हैं। विश्व व्यापार संगठन के अनुसार वर्ष 2026 में दुनिया में बी-टू-सी सीमा पार ई-कॉमर्स की वृद्धि दर 27 प्रतिशत रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Google Lays Foundation : गूगल ने भारत में एआई हब की रखी नींव, एयरटेल और अडानीकॉननेक्स देंगे सहयोग

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Google Lays Foundation : गूगल ने भारत में एआई हब की रखी नींव, एयरटेल और अडानीकॉननेक्स देंगे सहयोग इस रणनीतिक साझेदारी में नेक्सट्रा बाय एयरटेल गीगावाट-स्केल डेटा सेंटर निर्माण का नेतृत्व कर रहा है, जो राष्ट्रीय डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा विशाखापत्तनम – गूगल ने […]

एलपीजी सिलेंडर संकट गहराया: देशभर में डिलीवरी में भारी देरी, उपभोक्ता परेशान

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱एलपीजी सिलेंडर संकट गहराया: देशभर में डिलीवरी में भारी देरी, उपभोक्ता परेशान – बुकिंग नियमों की अस्पष्टता और बढ़ती मांग ने बढ़ाई मुश्किलें नई ‎दिल्ली । देशभर में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत और डिलीवरी में देरी ने उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और […]