BTS Namit Malhotra's Ramayanam shows the big

BTS – नमित मल्होत्रा की ‘रामायणम्’ ने दिखाई इस महागाथा के पीछे की बड़ी सोच, विजन वीडियो हुआ रिलीज़

Mumbai: विजन वीडियो में नमित मल्होत्रा की ‘रामायणम्’ से जुड़ी एक भव्य दुनिया की झलक देखने को मिलती है, जहां सिनेमा, भारत की सांस्कृतिक विरासत और नए तरह के अनुभवों को जोड़कर इस महागाथा को बड़े पर्दे से आगे ले जाने की कोशिश की गई है।
रामायणम् की दुनिया बड़े पर्दे से कही ज्यादा बड़ी और भव्य है। ऐसे में नमित मल्होत्रा ने दर्शकों को अपने इस बड़े लक्ष्य के करीब ले जाते हुए उनके बीच अपना खास विजन वीडियो रिलीज़ कर दिया है। वीडियो में प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी सोच और इस सदियों पुरानी महागाथा पर बनाई जा रही इस विशाल दुनिया की शानदार झलक देखने को मिलती है।
विजन वीडियो इस बात पर रोशनी डालता है कि ‘रामायणम्’ के जरिए अलग-अलग जेनरेशन से लेकर दुनिया के कोने-कोने में रहने वाले दर्शकों को किस तरह से इस महागाथा के साथ जोड़ा जा सकता है। भारत की समृद्ध संस्कृति से जुड़ी यह सोच कहानी कहने के अंदाज, टेक्नोलॉजी और कई तरह के अनोखे अनुभवों के जरिए महागाथा को लोगों से जोड़ने की कोशिश करती है, ताकि दर्शक सिर्फ फिल्म देखने तक ही इससे नहीं जुड़े, बल्कि इसकी दुनिया से कई अन्य तरीकों से भी इससे अपना कनेक्शन बना सकें।
यह विज़न असल में दुनिया के सबसे ज्यादा माने और पूजे जाने वाले महाकाव्यों में से एक के साथ एक गहरा जुड़ाव बनाने के बारे में है, ताकि इसकी कहानियों, किरदारों और सीख को नए और खास तरीकों से दर्शकों तक पहुँचाया जा सके। एक बड़े कल्चरल एक्सपीरियंस के रूप में सोचे गए इस प्रोजेक्ट में सिनेमा, विरासत और थीम पार्क और म्यूज़ियम जैसी अनुभव से भरी जगहों को एक साथ लाया गया है। रामायणम् का इस सब के पीछे की दुनिया से लोगों को जोड़ने के नए तरीके बनाना है, ताकि इसकी हमेशा हमारे बीच बने रहने वाली कहानियों और मूल्य को पूरी दुनिया की आने वाली नई पीढ़ियों तक पहुंचा कर उन्हें हमेशा प्रेरित किया जा सके।
अपने इस बड़े विजन के साथ नमित मल्होत्रा का मकसद है कि वह रामायणम् को दुनिया भर में एक फिल्म से आगे लेकर जाते हुए उसके इर्द गिर्द एक हमेशा रहने वाली सांस्कृतिक विरासत का निर्माण कर सकें। सिनेमा के बड़े पैमाने, भारत की समृद्ध विरासत और नए तरह के एक्सपीरियंस को एक साथ लाते हुए, यह सोच रखी गई है कि एक ऐसी दुनिया को आकार दिया जाए, जिससे दर्शक हर एक तरीके से अपना जुड़ाव बना सकें। साथ ही, दुनिया भर की नई पीढ़ी को भी इस महाकाव्य से मिलवाने का भी मकसद है। इस घोषणा के साथ ही मेकर्स ने फिल्म के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक टीजर जारी किया है, जिसमें दर्शकों को इस बड़े विजन की झलक देखने को मिलती है।
इसके साथ ही इसके कैप्शन में लिखा गया है, “एक ऐसी महागाथा, जो हमेशा रहेगी। एक ऐसी सोच, जिसकी कोई सीमा नहीं। नमित मल्होत्रा की ‘रामायणम्’ आने वाली पीढ़ियों के लिए एक महान गाथा को नए अंदाज में पेश करती है।
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ‘रामायणम्’ को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने 8 बार ऑस्कर जीत चुके DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाया है। यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। फिल्म का पार्ट 1, 5 नवंबर 2026 और पार्ट 2 दिवाली 2027 में दुनियाभर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म को सोनी पिक्चर्स दुनिया भर में भारत छोड़कर रिलीज करेगी, जबकि हिंदी भाषी मार्केट में धर्मा प्रोडक्शंस इसके डिस्ट्रीब्यूटर हैं। फिल्म दुनियाभर में IMAX में रिलीज होगी। जबकि फिल्म के गाने टी सीरीज के लेबल तले रिलीज़ किए जाएंगे।

×
Date : 28 October 2026 Posted By : EDITOR
BTS – नमित मल्होत्रा की ‘रामायणम्’ ने दिखाई इस महागाथा के पीछे की बड़ी सोच, विजन वीडियो हुआ रिलीज़
News Image

BTS - नमित मल्होत्रा की ‘रामायणम्’ ने दिखाई इस महागाथा के पीछे की बड़ी सोच, विजन वीडियो हुआ रिलीज़

Mumbai: विजन वीडियो में नमित मल्होत्रा की ‘रामायणम्’ से जुड़ी एक भव्य दुनिया की झलक देखने को मिलती है, जहां सिनेमा, भारत की सांस्कृतिक विरासत और नए तरह के अनुभवों को जोड़कर इस महागाथा को बड़े पर्दे से आगे ले जाने की कोशिश की गई है।
रामायणम् की दुनिया बड़े पर्दे से कही ज्यादा बड़ी और भव्य है। ऐसे में नमित मल्होत्रा ने दर्शकों को अपने इस बड़े लक्ष्य के करीब ले जाते हुए उनके बीच अपना खास विजन वीडियो रिलीज़ कर दिया है। वीडियो में प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी सोच और इस सदियों पुरानी महागाथा पर बनाई जा रही इस विशाल दुनिया की शानदार झलक देखने को मिलती है।
विजन वीडियो इस बात पर रोशनी डालता है कि ‘रामायणम्’ के जरिए अलग-अलग जेनरेशन से लेकर दुनिया के कोने-कोने में रहने वाले दर्शकों को किस तरह से इस महागाथा के साथ जोड़ा जा सकता है। भारत की समृद्ध संस्कृति से जुड़ी यह सोच कहानी कहने के अंदाज, टेक्नोलॉजी और कई तरह के अनोखे अनुभवों के जरिए महागाथा को लोगों से जोड़ने की कोशिश करती है, ताकि दर्शक सिर्फ फिल्म देखने तक ही इससे नहीं जुड़े, बल्कि इसकी दुनिया से कई अन्य तरीकों से भी इससे अपना कनेक्शन बना सकें।
यह विज़न असल में दुनिया के सबसे ज्यादा माने और पूजे जाने वाले महाकाव्यों में से एक के साथ एक गहरा जुड़ाव बनाने के बारे में है, ताकि इसकी कहानियों, किरदारों और सीख को नए और खास तरीकों से दर्शकों तक पहुँचाया जा सके। एक बड़े कल्चरल एक्सपीरियंस के रूप में सोचे गए इस प्रोजेक्ट में सिनेमा, विरासत और थीम पार्क और म्यूज़ियम जैसी अनुभव से भरी जगहों को एक साथ लाया गया है। रामायणम् का इस सब के पीछे की दुनिया से लोगों को जोड़ने के नए तरीके बनाना है, ताकि इसकी हमेशा हमारे बीच बने रहने वाली कहानियों और मूल्य को पूरी दुनिया की आने वाली नई पीढ़ियों तक पहुंचा कर उन्हें हमेशा प्रेरित किया जा सके।
अपने इस बड़े विजन के साथ नमित मल्होत्रा का मकसद है कि वह रामायणम् को दुनिया भर में एक फिल्म से आगे लेकर जाते हुए उसके इर्द गिर्द एक हमेशा रहने वाली सांस्कृतिक विरासत का निर्माण कर सकें। सिनेमा के बड़े पैमाने, भारत की समृद्ध विरासत और नए तरह के एक्सपीरियंस को एक साथ लाते हुए, यह सोच रखी गई है कि एक ऐसी दुनिया को आकार दिया जाए, जिससे दर्शक हर एक तरीके से अपना जुड़ाव बना सकें। साथ ही, दुनिया भर की नई पीढ़ी को भी इस महाकाव्य से मिलवाने का भी मकसद है। इस घोषणा के साथ ही मेकर्स ने फिल्म के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक टीजर जारी किया है, जिसमें दर्शकों को इस बड़े विजन की झलक देखने को मिलती है।
इसके साथ ही इसके कैप्शन में लिखा गया है, “एक ऐसी महागाथा, जो हमेशा रहेगी। एक ऐसी सोच, जिसकी कोई सीमा नहीं। नमित मल्होत्रा की ‘रामायणम्’ आने वाली पीढ़ियों के लिए एक महान गाथा को नए अंदाज में पेश करती है।
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी 'रामायणम्' को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने 8 बार ऑस्कर जीत चुके DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाया है। यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। फिल्म का पार्ट 1, 5 नवंबर 2026 और पार्ट 2 दिवाली 2027 में दुनियाभर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म को सोनी पिक्चर्स दुनिया भर में भारत छोड़कर रिलीज करेगी, जबकि हिंदी भाषी मार्केट में धर्मा प्रोडक्शंस इसके डिस्ट्रीब्यूटर हैं। फिल्म दुनियाभर में IMAX में रिलीज होगी। जबकि फिल्म के गाने टी सीरीज के लेबल तले रिलीज़ किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

“I’m Really Proud Of The Fact That This Is Probably The Biggest Movie I’ve Ever Done In My Career”: AR Rahman On The Scale Of Nitesh Tiwari’s Ramayana & Collaborating With Hans Zimmer

📰 Generate e-Paper Clip “I’m Really Proud Of The Fact That This Is Probably The Biggest Movie I’ve Ever Done In My Career”: AR Rahman On The Scale Of Nitesh Tiwari’s Ramayana & Collaborating With Hans Zimmer AR Rahman Talks About Shaping The Soundtrack Of Nitesh Tiwari’s Ramayana & Working Alongside Hans Zimmer From sleeping […]