मौसम अलर्ट: लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी,चारधाम यात्रा को श्रीनगर में रोका - Update Now News

मौसम अलर्ट: लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी,चारधाम यात्रा को श्रीनगर में रोका

देहरादून। चारधाम यात्रा को शुरू हुये अभी एक हफ्ता ही हुआ है और मौसम ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार रात से ही लगातार मौसम ने करवट ली है। इस वजह से लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है। जिसकी वजह से प्रशासन द्वारा कुछ सड़क मार्गों को बंद किया गया है। देहरादून की 3 सड़कें और पिथौरागढ़ की 2 सड़कें बारिश के कारण बंद की गई हैं। इन्हें मौसम साफ होने पर ही खोला जाएगा। इसके साथ ही चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि, अभी के लिये वे अपनी चारधाम यात्रा रद्द कर दें।
बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने धामों के हालात के बारे में जानकारी दी। साथ ही बताया कि मंदिर समिति द्वारा सभी यात्रियों और श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वह अपनी यात्रा की शुरूआत मौसम की अपडेट के मद्देनजर ही करें। उन्होंने कहा कि सभी यात्रियों – श्रद्धालुओं को फिलहाल मौसम विभाग के पूवार्नुमान के अनुसार अपनी यात्रा को स्थगित करने की सलाह दी जा रही है। यदि कोई यात्रा पर आ चुका है तो वह जहां पर मौजूद है, उसे वहीं पर रुकने की सलाह दी गई है।

×
Date : 01 May 2023 Posted By : EDITOR
मौसम अलर्ट: लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी,चारधाम यात्रा को श्रीनगर में रोका
News Image

देहरादून। चारधाम यात्रा को शुरू हुये अभी एक हफ्ता ही हुआ है और मौसम ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार रात से ही लगातार मौसम ने करवट ली है। इस वजह से लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है। जिसकी वजह से प्रशासन द्वारा कुछ सड़क मार्गों को बंद किया गया है। देहरादून की 3 सड़कें और पिथौरागढ़ की 2 सड़कें बारिश के कारण बंद की गई हैं। इन्हें मौसम साफ होने पर ही खोला जाएगा। इसके साथ ही चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि, अभी के लिये वे अपनी चारधाम यात्रा रद्द कर दें।
बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने धामों के हालात के बारे में जानकारी दी। साथ ही बताया कि मंदिर समिति द्वारा सभी यात्रियों और श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वह अपनी यात्रा की शुरूआत मौसम की अपडेट के मद्देनजर ही करें। उन्होंने कहा कि सभी यात्रियों - श्रद्धालुओं को फिलहाल मौसम विभाग के पूवार्नुमान के अनुसार अपनी यात्रा को स्थगित करने की सलाह दी जा रही है। यदि कोई यात्रा पर आ चुका है तो वह जहां पर मौजूद है, उसे वहीं पर रुकने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

त्योहारों पर न करें प्रदर्शन, परिवार संग बिताएं समय, अभिजीत दीपके ने जारी किया वीडियो

📰 Generate e-Paper Clip त्योहारों पर न करें प्रदर्शन, परिवार संग बिताएं समय, अभिजीत दीपके ने जारी किया वीडियो नई दिल्ली। हाल के दिनों में सीजेपी ने दिल्ली में जमकर हंगामा काटा। कनॉट प्लेस से लेकर जंतर मंतर तक जमकर पुलिस और सीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच खींचतान देखने को मिली। वहीं, अब सीजेपी के संस्थापक […]

38 देशों के साथ फ्री ट्रेड समझौते ऐतिहासिक उपलब्धि : राजनाथ सिंह

📰 Generate e-Paper Clip 38 देशों के साथ फ्री ट्रेड समझौते ऐतिहासिक उपलब्धि : राजनाथ सिंह नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि भारत की अर्थव्यवस्था अभूतपूर्व गति से प्रगति कर रही है। भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। दुनिया के कई बड़े देश जब […]