रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 18 रन से हराया - Update Now News

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 18 रन से हराया

लखनऊ। आईपीएल के 16वें सीजन का 43वां लीग मुकाबला लो स्कोरिंग जरूर रहा लेकिन मुकाबले में रोमांच पूरी तरह से सभी फैंस को देखने को मिला। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लखनऊ सुपर जायंट्स से अपनी पिछली हार का हिसाब बराबर करते हुए 18 रनों से मैच को अपने नाम किया। 127 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम 19.5 ओवरों में 108 के स्कोर पर सिमट गई। आरसीबी के लिए गेंदबाजी में कर्ण शर्मा और हेजलवुड ने 2-2 अपने नाम किए।
कप्तान केएल राहुल का फील्डिंग के समय चोटिल होने की वजह से लखनऊ की तरफ से लक्ष्य का पीछा करने काइल मेयर्स के साथ ओपनिंग में आयुष बडोनी को भेजा गया। आरसीबी ने लखनऊ को शून्य के स्कोर पर ही पहला झटका काइल मेयर्स के रूप में दिया जो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद लखनऊ को 19 के स्कोर पर क्रुणाल पांड्या के रूप में दूसरा झटका लगा जो ग्लेन मैक्सवेल के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में 14 के निजी स्कोर पर कोहली को अपना कैच थमा बैठे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

लंका प्रीमियर लीग के प्रमोटर आईपीजी ग्रुप ने की नैस्डैक-लिस्टेड पार्टनर से करोड़ों डॉलर की रणनीतिक फंडिंग की घोषणा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱लंका प्रीमियर लीग के प्रमोटर आईपीजी ग्रुप ने की नैस्डैक-लिस्टेड पार्टनर से करोड़ों डॉलर की रणनीतिक फंडिंग की घोषणा फंडिंग और साझेदारी से लीग के वैश्विक विस्तार, बेहतर व्यावसायिक लाभ और डिजिटल नवाचार को मिलेगी गति कोलंबो, श्रीलंका: लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) का छठा सीजन 10 जुलाई से शुरू होने […]

विमेंस वर्ल्डकप- भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱विमेंस वर्ल्डकप- भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया बर्मिंघम: भारत ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 64 रन से हरा दिया। एजबेस्टन में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 20 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन बनाए। भारत की ओर से स्मृति मंधाना […]