शरद पवार ने अपना इस्तीफा वापस लिया - Update Now News

शरद पवार ने अपना इस्तीफा वापस लिया

 

मुंबई। शरद पवार ने एनसीपी अध्यक्ष पद से इस्तीफा वापस लेने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सबकी भावनाओं को देखते हुए इस्तीफा वापस लेने का फैसला किया। इससे पहले उनके समर्थकों ने उनका इस्तीफा देने के फैसले को ठुकरा दिया था और उनसे इस पद पर बने रहने की गुजारिश की थी। 82 साल के नेता ने कहा था कि वो 199 से, जबसे पार्टी बनी, तब से इस पर हैं। फैसले पर दुबारा विचार करने के बाद उन्होंने कहा कि वो एनसीपी अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। शरद पवार ने कहा मैं आपकी भावनाओं का अपमान नहीं कर सकता। मैं इस्तीफा वापस लेने की आपकी मांग का सम्मान कर रहा हूं। मैं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफे का अपना फैसला वापस लेता हूं।

आपको बता दे की सुबह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने शुक्रवार को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार का इस्तीफा अस्वीकार करते हुए उनसे पद पर बने रहने की अपील की है। नए अध्यक्ष के चयन के लिए पवार द्वारा गठित पैनल ने यह फैसला किया। समिति के संयोजक और राकांपा के उपाध्यक्ष प्रफुल्ल एम. पटेल ने यह जानकारी दी। एक नाटकीय घटनाक्रम में पवार ने 2 मई को अपने इस्तीफे की घोषणा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा एफडी 3618 करोड़ के पार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा, एफडी 3618 करोड़ के पार एक वर्ष में 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शिर्डी। देश और विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के कारण शिर्डी स्थित श्री […]

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक भोपाल : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में ओंकारेश्वर तीर्थ और द्वादश ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर अभिषेक भी किया। उन्होंने ममलेश्वर और ओंकारेश्वर भगवान के […]