हैदराबाद में कांग्रेस कार्यालय में भाजपा, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया - Update Now News

हैदराबाद में कांग्रेस कार्यालय में भाजपा, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया

हैदराबाद । कर्नाटक में कांग्रेस ने अपने चुनावी वादे में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात कही है। जिसके विरोध में बजरंग दल और भाजपा के कार्यकर्ता हैदराबाद में कांग्रेस मुख्यालय में शुक्रवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए एकत्रित हुए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दर्जनों भाजपा और बजरंग दल के कार्यकर्ता गांधी भवन के बाहर एकत्र हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने धार्मिक नारे लगाए और हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर दिया। विरोध की सूचना पर पुलिस ने गांधी भवन पर भारी संख्या में बल तैनात कर और बैरिकेड्स लगाकर सुरक्षा कड़ी कर दी थी। कांग्रेस कार्यालय के सामने सड़क पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस बीच तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी ने कहा, अगर केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी और सांसद लक्ष्मण सामने आए तो वह उनके साथ हनुमान चालीसा का पाठ करने को तैयार हैं।

रेड्डी ने कहा कि हम हिंदू हैं। हमें हनुमान चालीसा का पाठ करने में कोई आपत्ति नहीं है। किशन रेड्डी और लक्ष्मण को आने दीजिए, हम साथ मिलकर पाठ करेंगे। टीपीसीसी नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम)के साथ सीक्रेट अंडरस्टैंडिंग है। उन्होंने दावा किया कि यह तब स्पष्ट हो गया जब विधान परिषद चुनाव में भाजपा ने एआईएमआईएम के खिलाफ अपना उम्मीदवार नहीं उतारा।

×
Date : 06 May 2023 Posted By : EDITOR
हैदराबाद में कांग्रेस कार्यालय में भाजपा, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया
News Image

हैदराबाद । कर्नाटक में कांग्रेस ने अपने चुनावी वादे में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात कही है। जिसके विरोध में बजरंग दल और भाजपा के कार्यकर्ता हैदराबाद में कांग्रेस मुख्यालय में शुक्रवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए एकत्रित हुए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दर्जनों भाजपा और बजरंग दल के कार्यकर्ता गांधी भवन के बाहर एकत्र हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने धार्मिक नारे लगाए और हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर दिया। विरोध की सूचना पर पुलिस ने गांधी भवन पर भारी संख्या में बल तैनात कर और बैरिकेड्स लगाकर सुरक्षा कड़ी कर दी थी। कांग्रेस कार्यालय के सामने सड़क पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस बीच तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी ने कहा, अगर केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी और सांसद लक्ष्मण सामने आए तो वह उनके साथ हनुमान चालीसा का पाठ करने को तैयार हैं।

रेड्डी ने कहा कि हम हिंदू हैं। हमें हनुमान चालीसा का पाठ करने में कोई आपत्ति नहीं है। किशन रेड्डी और लक्ष्मण को आने दीजिए, हम साथ मिलकर पाठ करेंगे। टीपीसीसी नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम)के साथ सीक्रेट अंडरस्टैंडिंग है। उन्होंने दावा किया कि यह तब स्पष्ट हो गया जब विधान परिषद चुनाव में भाजपा ने एआईएमआईएम के खिलाफ अपना उम्मीदवार नहीं उतारा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]