Karnataka Election Results 2023: कांग्रेस ने 134 सीटों पर जीत हासिल की ,PM मोदी ने कांग्रेस पार्टी को जीत पर बधाई दी - Update Now News

Karnataka Election Results 2023: कांग्रेस ने 134 सीटों पर जीत हासिल की ,PM मोदी ने कांग्रेस पार्टी को जीत पर बधाई दी

 

कांग्रेस ने 134 सीटों पर जीत हासिल की ,PM मोदी ने कांग्रेस पार्टी को जीत पर बधाई दी

नई दिल्ली : कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजे आ गए हैं। कांग्रेस ने प्रचंड जीत हासिल करते हुए भाजपा से सत्ता छीन ली है। चुनाव आयोग के अनुसार कांग्रेस को 136, भाजपा को 65, जेडीएस को 19 सीटें मिली हैं। भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लोगों की भलाई के लिए काम करती रहेगी और सक्रिय रूप से रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाते हुए उनकी आवाज बुलंद करेगी। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भाजपा हमें ताना मारती थी और कहती थी कि हम ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ बनाएंगे। अब सच्चाई यह है कि यह ‘भाजपा मुक्त दक्षिण भारत’ है। कांग्रेस विधायक दल (CLP) की पहली बैठक कल रविवार शाम 5:30 बजे बुलाई गई है। मतगणना राज्य में 36 केंद्रों पर सुबह 8 बजे शुरू हुई थी। कुल 2,615 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। 10 मई को 73.19 फीसदी वोटिंग हुई थी, जो दक्षिणी राज्य में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

नारी शक्ति ही हैं, नए भारत की असली ताकत – PM नरेन्‍द्र मोदी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नारी शक्ति ही हैं, नए भारत की असली ताकत – PM नरेन्‍द्र मोदी वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी वंदन सम्मेलन में “हर-हर महादेव” के उद्घोष के साथ अपने […]

48°C तक पहुंचा तापमान, ‘हीट डोम’ से बदला मौसम पैटर्न; रेड अलर्ट जारी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱48°C तक पहुंचा तापमान, ‘हीट डोम’ से बदला मौसम पैटर्न; रेड अलर्ट जारी Mumbai: देश के कई हिस्सों में हीट वेव का असर जारी है, जिसकी बड़ी वजह हीट डोम और बदलता ग्लोबल वेदर पैटर्न बताया जा रहा है. विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले दिनों में दिन का तापमान बढ़ता […]