केदारनाथ धाम 2023: 2 लाख 65 हजार से अधिक तीर्थयात्री कर चुके बाबा केदार के दर्शन - Update Now News

केदारनाथ धाम 2023: 2 लाख 65 हजार से अधिक तीर्थयात्री कर चुके बाबा केदार के दर्शन

 

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की यात्रा को 19 दिन का समय हो गया है। और यात्रा में 2 लाख 65 हजार से अधिक तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ धाम में बाबा केदार के दर्शनों के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं को महंगाई समेत कई अन्य समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। धाम में होटलों के रेट इतने ज्यादा हैं कि उनका बजट बिगड़ रहा है, तो दूसरी तरफ यात्रियों का कहना है कि उनसे यात्रा मार्ग पर घोड़े खच्चरों का डबल रेट लिया जा रहा है। केदारनाथ धाम में बढ़ती महंगाई से तीर्थयात्री खासे परेशान हैं। यात्रियों का कहना है कि उनको दोगुने दामों पर घोड़े खच्चर मिल रहे हैं, जबकि पालकी के दाम भी आसमान छू रहे हैं। केदारनाथ में होटलों के रेट इतने ज्यादा हैं कि तीर्थयात्रियों का बजट बिगड़ रहा है। इसके साथ ही पैदल यात्रा मार्ग पर सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। तीर्थयात्रियों का कहना है कि घोड़े खच्चर का तय किराया 2500 रुपये है, लेकिन संचालक उनसे 5 से 6 हजार रुपये मांग रहे हैं, जबकि पैदल मार्ग पर घोड़े खच्चरों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रास्ते में घोड़े खच्चरों की लीद होने से लोग फिसल रहे हैं। ऐसे में कोई अधिकारी या कर्मचारी हमारी सुनने को तैयार नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर दीं प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर दीं प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता की 80 वीं वर्षगांठ पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे देश को स्वतंत्र करवाने के लिए […]

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का आत्मनिर्भर भारत का संदेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से पीएम मोदी का आत्मनिर्भर भारत का संदेश 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम गाया गया। पीएम ने 13वीं बार तिरंगा फहराया। उसके बाद राष्ट्रगान हुआ, 21 तोपों की सलामी दी गई। पीएम ने देश को संबोधित करते […]