कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर 'सत्यप्रेम की कथा' के मेकर्स ने जारी किया रोमांटिक पोस्टर - Update Now News

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर ‘सत्यप्रेम की कथा’ के मेकर्स ने जारी किया रोमांटिक पोस्टर

 

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर ‘सत्यप्रेम की कथा’ के मेकर्स ने जारी किया रोमांटिक पोस्टर

मुंबई । कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ का टीजर रिलीज हुए अभी एक दिन हुआ है, जिसमें दर्शकों को पूरी तरह से एक प्योर रोमांटिक लव स्टोरी की झलक दी है। फिल्म के टीजर में कार्तिक-कियारा की शानदार केमेस्ट्री ने भी लोगों को अपना दीवाना बना दिया। ऐसे में अब मेकर्स ने इस अपकमिंग म्यूजिकल रोमांस का एक नया पोस्टर जारी किया है जिसपर कार्तिक-कियारा की ब्लॉकबस्टर जोड़ी नजर आ रही हैं। मेकर्स ने ये पोस्टर खास आज के दिन इसलिए रिलीज किया है क्योंकि आज भूल भुलैया 2 को एक साल पूरे हो चुके है। जी हां, दर्शकों को ये पोस्टर लॉन्च उसी दिन देखने को मिला जब 2022 में भूल भुलैया 2 रिलीज हुई थी और जिसमें पहली बार कियारा-कार्तिक की हिट जोड़ी बड़े पर्दे पर दिखी थीं। यह वास्तव में लोगों को आकर्षित करने के लिए एक खास पल है क्योंकि यह 20 मई 2022 था, जब भूल भुलैया 2 रिलीज हुई थी और इस साल 20 मई 2023 को ‘सत्यप्रेम की कथा’ का पोस्टर रिलीज किया गया है। पोस्टर प्यार में पड़ने के लिए बिल्कुल लायक लग रहा है। जादुई जोड़ी कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के इस पोस्टर ने फिर से प्यार और रोमांटिक वाइब्स की यादें ताजा कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Sonu Sood and the Sood Charity Foundation Join Hands with the Billionaires for Peace Conclave, Mumbai | May 21, 2026

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Sonu Sood and the Sood Charity Foundation Join Hands with the Billionaires for Peace Conclave, Mumbai | May 21, 2026 Mumbai : The Billionaires for Peace Conclave (BFP), India’s premier convergence of global leaders, Nobel Laureates, and philanthropists, is proud to announce the association of actor and humanitarian Sonu Sood […]