अध्यादेश के मुद्दे को लेकर आप को समर्थन देने पर जल्द होगा फैसला : कांग्रेस - Update Now News

अध्यादेश के मुद्दे को लेकर आप को समर्थन देने पर जल्द होगा फैसला : कांग्रेस

 

नई दिल्ली। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने सोमवार को दिल्ली और पंजाब के अपने नेताओं से मुलाकात की और अध्यादेश विवाद पर अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (आप) को समर्थन देने और 2024 के लिए गठबंधन की जरूरत सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की। पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि फैसले की घोषणा जल्द की जाएगी। इससे पहले दिन में, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए आप के साथ गठबंधन और केंद्र के अध्यादेश के मुद्दे पर आप का समर्थन करने को लेकर पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी के साथ के साथ बैठक की। उन्होंने दिल्ली और पंजाब के पार्टी नेताओं से भी अलग-अलग मुलाकात की। पार्टी सूत्रों के अनुसार, दिल्ली इकाई के कई पार्टी नेताओं, जिनमें पूर्व राज्य प्रमुख अजय माकन भी शामिल हैं, ने 2024 के आम चुनाव के लिए आप के साथ गठबंधन और अध्यादेश विवाद पर उसका समर्थन करने का विरोध किया है। इस बीच, पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने भी आप के साथ गठबंधन पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जहां वैचारिक मतभेद हैं, वहां गठबंधन नहीं हो सकता। पार्टी के पंजाब नेतृत्व ने यहां पार्टी प्रमुख खड़गे से मुलाकात कर अपनी राय दे दी है।

×
Date : 30 May 2023 Posted By : EDITOR
अध्यादेश के मुद्दे को लेकर आप को समर्थन देने पर जल्द होगा फैसला : कांग्रेस
News Image

 

नई दिल्ली। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने सोमवार को दिल्ली और पंजाब के अपने नेताओं से मुलाकात की और अध्यादेश विवाद पर अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (आप) को समर्थन देने और 2024 के लिए गठबंधन की जरूरत सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की। पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि फैसले की घोषणा जल्द की जाएगी। इससे पहले दिन में, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए आप के साथ गठबंधन और केंद्र के अध्यादेश के मुद्दे पर आप का समर्थन करने को लेकर पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी के साथ के साथ बैठक की। उन्होंने दिल्ली और पंजाब के पार्टी नेताओं से भी अलग-अलग मुलाकात की। पार्टी सूत्रों के अनुसार, दिल्ली इकाई के कई पार्टी नेताओं, जिनमें पूर्व राज्य प्रमुख अजय माकन भी शामिल हैं, ने 2024 के आम चुनाव के लिए आप के साथ गठबंधन और अध्यादेश विवाद पर उसका समर्थन करने का विरोध किया है। इस बीच, पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने भी आप के साथ गठबंधन पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जहां वैचारिक मतभेद हैं, वहां गठबंधन नहीं हो सकता। पार्टी के पंजाब नेतृत्व ने यहां पार्टी प्रमुख खड़गे से मुलाकात कर अपनी राय दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धार में 2387.60 करोड़ रूपये लागत की नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण

📰 Generate e-Paper Clip मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धार में 2387.60 करोड़ रूपये लागत की नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण परियोजना से 260 गांवों की 57,422 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी और करीब 72 हजार किसान होंगे लाभान्वित मुख्यमंत्री ने 188 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमि-पूजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव […]

झारखंड में शुरू होगी ‘उड़ान’ योजना: स्टूडेंट्स के साथ टीचर भी जाएंगे एजुकेशनल टूर पर, CM हेमंत ने दी मंजूरी

📰 Generate e-Paper Clip झारखंड में शुरू होगी ‘उड़ान’ योजना: स्टूडेंट्स के साथ टीचर भी जाएंगे एजुकेशनल टूर पर, CM हेमंत ने दी मंजूरी रांची। अभी तक समग्र शिक्षा अभियान के तहत माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी दूसरे राज्य शैक्षणिक भ्रमण पर जाते थे। हाल के वर्षों में यह योजना भी बंद थी। […]