श्रीलंका में सोशल मीडिया पर धर्म की निंदा पड़ेगी भारी, बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए बनेगा नया कानून - Update Now News

श्रीलंका में सोशल मीडिया पर धर्म की निंदा पड़ेगी भारी, बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए बनेगा नया कानून

 

कोलंबोः श्रीलंका सोशल मीडिया पर धर्म की निंदा की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए एक नए विधेयक का मसौदा तैयार कर रहा है। देश के धार्मिक मामलों के मंत्री ने यह जानकारी दी। यह कदम स्टैंड अप कॉमेडियन नताशा एदिरीसूर्या द्वारा धर्म को लेकर कथित रूप से की गई अपमानजनक टिप्पणी के बाद सामने आया है, जिसे उन्होंने ऑनलाइन अपलोड किया था। हालांकि, एदिरीसूर्या ने इसके लिए माफी भी मांगी लेकिन इसके खिलाफ एक शिकायत दर्ज की गई और उन्हें विमान से देश से बाहर जाने की कोशिश के दौरान रविवार को हिरासत में ले लिया गया। श्रीलंका के बुद्धशासन, धार्मिक और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री विदुर विक्रमनायके ने रविवार को कहा कि देश में धार्मिक निंदा की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए जल्द ही एक कानून पारित किया जाएगा। उन्होंने कहा ‘‘इससे सोशल मीडिया पर धर्म का अपमान करने की घटनाओं पर रोक लगेगी।” एदिरीसूर्या का मामला कोई पहली घटना नहीं है बल्कि इस तरह की और भी घटनाएं हो चुकी हैं। इस महीने की शुरुआत में पादरी जेरोम फर्नांडो पर भगवान बुद्ध पर अपमानजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगा था, जो सोशल मीडिया पर आई थीं। राष्ट्रपति रानिल विक्रमिसंघे ने 15 मई को मामले में आपराधिक जांच विभाग को जांच शुरू करने का आदेश दिया था और कहा था कि इस तरह की घटनाएं देश में धार्मिक विवाद पैदा कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प के ग्लोबल टैरिफ को किया रद्द, भारत पर लगा 18% रेसिप्रोकल टैरिफ भी अब अवैध

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प के ग्लोबल टैरिफ को किया रद्द, भारत पर लगा 18% रेसिप्रोकल टैरिफ भी अब अवैध वाशिंगटन । अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ग्लोबल टैरिफ को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने दूसरे देशों पर लगाए गए टैरिफ को अवैध बताया […]

गूगल पांच साल में करीब 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का करेगी निवेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱गूगल पांच साल में करीब 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का करेगी निवेश -एआई इम्पेक्ट समिट-2026 में कई विदेशी कंपनियों से हुई भारत की भारी डील नई दिल्ली। एआई इम्पेक्ट समिट-2026 में भारत को विदेशी कंपनियों से ढेरों निवेश मिले हैं, जिसमें गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया और क्वालकॉम जैसी कंपनियां शामिल हैं। […]