IPL 2023 Final: चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया - Update Now News

IPL 2023 Final: चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया

 

IPL 2023 Final: चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया। सीएसके की टीम ने आईपीएल में पांचवीं बार खिताब को अपने नाम किया। ऐसा करने वाली वह मुंबई के बाद दूसरी टीम बनी है। फाइनल में जीत के साथ ही सीएसके की टीम ने पैसों की बरसात हो गई। चैंपियन सीएसके को इनाम के तौर पर आईपीएल ट्रॉफी के साथ 20 करोड़ की बड़ी रकम मिली है। इसके अलावा फाइनल मैच में दमदार खेल दिखाने वाली गुजरात टाइटंस को रनर अप के तौर पर कप्तान हार्दिक पंड्या को 12.5 करोड़ को चेक दिया गया। वहीं लीग में तीसरे और चौथे नंबर की टीम पर भी इनामों की बारिश हुई। आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस तीसरे स्थान पर रही थी और इनाम के तौर पर 7 करोड़ की राशि मिली जबकि चौथे नंबर पर रहने वाली लखनऊ सुपरजाइंट्स को 6.5 करोड़ मिला। सिर्फ टीमों को ही खिलाड़ियों के ऊपर भी धनवर्षा की गई। ऐसे में आइए जानते हैं आईपीएल 2023 में इनामों से जुड़ी पूरी डिटेल्स।

चेन्नई सुपर किंग्स (विनर) 20 करोड़ रुपए
गुजरात टाइटंस (रनर अप) 12.5 करोड़ रुपए
मुंबई इंडियंस (तीसरा स्थान) 7 करोड़ रुपए
लखनऊ सुपरजाइंट्स (चौथा स्थान) 6.5 करोड़ रुपए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : जूडो में भारत का ऐतिहासिक धमाका, अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जीते गोल्ड मेडल; राजनाथ सिंह ने दी बधाई

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : जूडो में भारत का ऐतिहासिक धमाका, अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जीते गोल्ड मेडल; राजनाथ सिंह ने दी बधाई ग्लासगो। ग्लासगो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शुक्रवार का दिन भारतीय जूडो के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। भारतीय जूडोकाओं ने अपने शानदार प्रदर्शन […]

जैस्मीन लांबोरिया ने भारत को बॉक्सिंग में दिलाया 10वां मेडल, कॉमनवेल्थ गेम्स में बना नया इतिहास

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱जैस्मीन लांबोरिया ने भारत को बॉक्सिंग में दिलाया 10वां मेडल, कॉमनवेल्थ गेम्स में बना नया इतिहास नई दिल्ली : ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। स्टार महिला मुक्केबाज जैस्मीन लांबोरिया ने इंग्लैंड की मुक्केबाज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली और इसके साथ […]