CM केजरीवाल की PM मोदी से अपील, पहलवानों के मुद्दों पर गौर करें - Update Now News

CM केजरीवाल की PM मोदी से अपील, पहलवानों के मुद्दों पर गौर करें

 

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन पहलवानों के पक्ष में कुछ करने का आग्रह किया, जो अपने पदक गंगा नदी में बहाने के लिए हरिद्वार पहुंचे हैं। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, “पूरा देश स्तब्ध है। पूरे देश की आंखों में आंसू हैं। अब प्रधानमंत्री को अहंकार छोड़ देना चाहिए। आंदोलनकारी पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई न होने के विरोध में अपने पदक गंगा में बहाने की योजना बनाई है। उन्हें गंगा में पदक बहाने से रोकने के लिए नरेश टिकैत के नेतृत्व में कई किसान भी पहुंचे। पहलवानों ने अपने पदक नरेश टिकैत को सौंप दिए हैं। टिकैत के आग्रह पर उन्होंने सरकार को पांच दिन का समय दिया है। उनका कहना है कि छठे दिन वे पदकों को गंगा में विसर्जित कर दिल्ली के लिए रवाना होंगे और वहां के इंडिया गेट पर भूख हड़ताल करेंगे।

×
Date : 31 May 2023 Posted By : EDITOR
CM केजरीवाल की PM मोदी से अपील, पहलवानों के मुद्दों पर गौर करें
News Image

 

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन पहलवानों के पक्ष में कुछ करने का आग्रह किया, जो अपने पदक गंगा नदी में बहाने के लिए हरिद्वार पहुंचे हैं। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, "पूरा देश स्तब्ध है। पूरे देश की आंखों में आंसू हैं। अब प्रधानमंत्री को अहंकार छोड़ देना चाहिए। आंदोलनकारी पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई न होने के विरोध में अपने पदक गंगा में बहाने की योजना बनाई है। उन्हें गंगा में पदक बहाने से रोकने के लिए नरेश टिकैत के नेतृत्व में कई किसान भी पहुंचे। पहलवानों ने अपने पदक नरेश टिकैत को सौंप दिए हैं। टिकैत के आग्रह पर उन्होंने सरकार को पांच दिन का समय दिया है। उनका कहना है कि छठे दिन वे पदकों को गंगा में विसर्जित कर दिल्ली के लिए रवाना होंगे और वहां के इंडिया गेट पर भूख हड़ताल करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

महामहिम थिएरी माथू, भारत में फ्रांस के राजदूत, ने सुनील भारती मित्तल को शेवेलिए द ल’ऑर्द्र नेशनल द ला लेजियों दनर से सम्मानित किया 

📰 Generate e-Paper Clip महामहिम थिएरी माथू, भारत में फ्रांस के राजदूत, ने सुनील भारती मित्तल को शेवेलिए द ल’ऑर्द्र नेशनल द ला लेजियों दनर से सम्मानित किया  नई दिल्ली : भारत में फ्रांस के राजदूत महामहिम श्री थिएरी माथू ने भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री सुनील भारती मित्तल को 28 अक्टूबर को […]