India-Maldives joint military exercise

भारत-मालदीव का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘एकुवेरिन’ उत्तराखंड के चौबटिया में शुरू

 

नई दिल्ली। भारतीय और मालदीव की सेना एक संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रही हैं। दोनों देशों के बीच यह संयुक्त सैन्य अभ्यास उत्तराखंड के अलमोड़ा जिले स्थित चौबटिया में शुरू किया गया है। इस अभ्यास का उद्देश्य आतंकवाद-रोधी अभियान में संयुक्त मानवीय सहायता और आपदा राहत कार्यो को अंजाम देना है। मालदीव का राष्ट्रीय रक्षा बल, भारत के साथ इस संयुक्त अभ्यास का हिस्सा बना है। उत्तराखंड के चौबटिया में यह संयुक्त अभ्यास 11 जून से 24 जून 2023 तक हो रहा है। संयुक्त सैन्य अभ्यास का नाम ‘एक्स एकुवेरिन’ है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, यह इस संयुक्त सैन्य अभ्यास का 12वां संस्करण है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक ‘मित्र’ अर्थ वाला एकुवेरिन, भारत और मालदीव में वैकल्पिक रूप से आयोजित होने वाला एक द्विपक्षीय वार्षिक अभ्यास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की 47 आईटीटाई को 10 में से 9 प्लस ग्रेडिंग स्कोर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में देश में सबसे अधिक नामांकन मध्यप्रदेश में भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में […]

स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया सीनियर अफसरों को महीनों से वेतन नहीं, बेड़े में महज 13 अपने विमान बचे, मार्केट शेयर भी घटा नई दिल्ली । देश की निजी एयरलाइन स्पाइसजेट गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रही है। परिचालन क्षमता में गिरावट के बीच […]