Sun Sajni SatyaPrem Ki Katha Kartik, Kiara Meet Bros

‘सत्यप्रेम की कथा’ का ‘सुन सजनी’ गाना हुआ रिलीज

 

‘सत्यप्रेम की कथा’ का ‘सुन सजनी’ गाना हुआ रिलीज

 

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की ब्लॉकबस्टर जोड़ी ने अपने लेटेस्ट ट्रैक सुन सजनी के साथ एक बार फिर अपना जादू बिखेरा है। ये गाना आज रिलीज हुआ है। लेकिन टीजर से गाने की झलक पाकर फैन्स पहले ही सुपर-एक्साइटेड हो गए थे। ‘सत्यप्रेम की कथा’ प्योर रोमाटिंक फिल्म है जिसकी खुमारी हर तरफ छाई हुई है। ऐसे में जहां दर्शक फिल्म के सुपर रोमांटिक गानों में सराबोर हो चुके है, वहीं मेकर्स इसे अगले स्तर तक बढ़ाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। और ‘सुन सजनी’ गाने के साथ उन्होंने सभी को गरबा बीट्स पर झूमने के लिए मजबूर किया हैं।हाल में रिलीज हुए इस गाने के टीजर में एक भव्य गरबा उत्सव गीत की झलक मिली थी। ग्रैंड सेलिब्रेशन विजुअल्स, रंगीन कैनवास, और धमाकेदार गरबा बीट्स के साथ अच्छी तरह से सजाया गया, ‘सुन सजनी’ एक ऐसा गीत है जो वास्तव में लोगों के दिलों पर राज करेगा। इस गाने में कार्तिक आर्यन को पहली बार गुजराती अवतार में डांस फ्लोर पर धूम मचाते देखा जा सकता हैं। कार्तिक के साथ कियारा भी गरबा करते हुए दिखाई दे रही हैं और गाने में दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री को कोई भी मिस नहीं कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का ऐतबार सॉन्ग जारी, प्यार में तड़पे अनन्या और लक्ष्य लालवानी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का ऐतबार सॉन्ग जारी, प्यार में तड़पे अनन्या और लक्ष्य लालवानी Mumbai: टाइटल ट्रैक को मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद, चांद मेरा दिल के निर्माताओं ने अब अपना दूसरा गाना “ऐतबार” जारी किया है। यह एक गहरा और भावनात्मक हार्टब्रेक एंथम है, जो उस नाजुक दौर […]

साल का सबसे बहुप्रतीक्षित म्यूज़िकल कोलैबोरेशन रिलीज़!

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱साल का सबसे बहुप्रतीक्षित म्यूज़िकल कोलैबोरेशन  रिलीज़! Mumbai: इम्तियाज़ अली की ‘Main Vaapas Aaunga’ से दिलजीत दोसांझ और ए. आर. रहमान का गाना हुआ रिलीज़; मुश्किल वक्त में सुकून और उम्मीद का संदेश देता ‘क्या कमाल है’ Applause Entertainment और Window Seat Films द्वारा निर्मित ‘Main Vaapas Aaunga’ 12 जून […]