Road show of Chief Minister Shivraj Singh Chouhan Indore

CM शिवराज सिंह चौहान के रोड़ शो में इंदौर (Indore) में बहनाओँ का उत्साह और उमंग

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रोड़ शो में इंदौर में बहनाओँ का उत्साह और उमंग

Indore : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रोड़ शो में इंदौर में बहनाओँ का उत्साह और उमंग था, जो देखते ही बनता था। अपने लाड़ले मुख्यमंत्री भैया का ऐसा अद्भुत स्वागत कि कई बहने हाथों में आरती लेकर खड़ी थी, तो कोई अपने हाथों से 2 किलो वजनी राखी लेकर प्रतीक्षारत थी, तो कोई कमल और गुलाब के पुष्प गुच्छ लेकर उन्हें भैया पर वारने के लिये लालायित थी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भी बहनों के इस अद्वितीय प्रेम और स्नेह का हाथ हिलाकर, फूल माला लहरा कर और बहनों पर फूल बरसा कर प्रत्युत्तर दिया।
रोड शो के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान रथ पर ठीक 1 बजकर 5 मिनट पर सवार होकर दोपहर सवा 2 बजे कॉरिडोर स्थित मैदान पर लाड़ली बहना सम्मेलन में पहुँचे। करीब एक किलोमीटर लंबे मार्ग पर कई स्टालों पर लाड़ली बहनों ने मराठी, पंजाबी और मालवी वेशभूषा में नृत्य, गायन और अन्य कलारूपों का प्रदर्शन किया। लाड़ली बहना सेना की सदस्याएँ भी महिला सशक्तिकरण की अभिव्यक्ति के लिए लाठियां लेकर पहुँची थी। रोड शो के दौरान लगभग 15 हजार से अधिक बहनों ने अपने मुख्यमंत्री भैया का स्वागत, वंदन-अभिनंदन और धन्यवाद ज्ञापन किया।
लाड़ली बहना योजना और महिला सशक्तिकरण के मुख्यमंत्री श्री चौहान के कारगर प्रयासों के लिये उन्हें धन्यवाद देने के लिए रोड शो में पहुँची बहनों ने बारिश से बचने के लिए छाते भी ले रखे थे। बहनें एक हाथ में छाते तो दूसरे हाथों में विभिन्न योजनाओं की तख्तियां लिये थी। तख्तियों पर लाड़ली बहना योजना के अलावा आयुष्मान, पीएम स्वनिधि, मुख्यमंत्री किसान-कल्याण और संबल योजना के उल्लेख के साथ प्यारे भैया मुख्यमंत्री श्री चौहान का फोटो और धन्यवाद अंकित था।
घूंघट कर मोबाइल से फ़ोटो भी ली
रोड़ शो के दौरान कई माताएं और बहनें मालवी परिधान पहने घूंघट कर हाथों में मोबाइल लेकर मुख्यमंत्री भैया श्री चौहान की फोटो लेने के प्रयास करती रही। भैया आये भी उन्होंने फ़ोटो भी ली और भैया ने फूल बरसाए।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के साथ रथ पर संस्कृति और पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी और सुश्री कविता पाटीदार, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री सावन सोनकर, विधायकगण श्रीमती मालिनी गौड़ तथा पूर्व मंत्री श्री महेन्द्र हार्डिया और पूर्व विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता आदि मौजूद थे।

×
Date : 11 July 2023 Posted By : EDITOR
CM शिवराज सिंह चौहान के रोड़ शो में इंदौर (Indore) में बहनाओँ का उत्साह और उमंग
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब

📰 Generate e-Paper Clip India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब नई दिल्‍ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) आज यानी 20 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लागू होने से दोनों देशों के कारोबारियों को नया […]

सिंहस्थ-2028 के सभी निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip सिंहस्थ-2028 के सभी निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव नवंबर में सभी लंबित स्वीकृतियां प्राप्त कर ले घाटों की एप्रोच रोड, पेयजल, सीवरेज और श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं को दें सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित व्यापारियों के लिए विकसित करें वैकल्पिक बाजार भोपाल : […]