Terrible road accident in Himachal Pradesh, 6 people died

हिमाचल प्रदेश में भयानक सड़क हादसा: 6 लोगों की मौत

 

मंडी: हिमाचल प्रदेश में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर खुशाला के पास एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। वाहन में सवार लोग कमरूनाग मंदिर के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। चालक भी घायल हुआ है लेकिन वह मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान सुंदरनगर निवासी लाला राम (50), रूप लाल (55), सुनील कुमार (35), गोबिंद राम (60) और मोहना (55) के रूप में हुई है। बृहस्पतिवार रात एक अन्य दुर्घटना में शिमला जिले की कुमारसैन तहसील में कुमारसैन-कीर्ति लिंक रोड पर एक वाहन के खाई में गिरने से राकेश कुमार (32) की मौत हो गयी। इस मानसून सीजन में प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में अब तक बत्तीस लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा एफडी 3618 करोड़ के पार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा, एफडी 3618 करोड़ के पार एक वर्ष में 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शिर्डी। देश और विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के कारण शिर्डी स्थित श्री […]

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक भोपाल : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में ओंकारेश्वर तीर्थ और द्वादश ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर अभिषेक भी किया। उन्होंने ममलेश्वर और ओंकारेश्वर भगवान के […]