will soon take Ganga bath Seema Haider

अब कभी नहीं खाऊंगी मांस, जल्द करूंगी गंगा स्नान – सीमा हैदर 

 

नई दिल्ली:  बिना वीजा के मई में भारत में प्रवेश करने वाली पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर ने सोमवार को एक बार फिर दोहराया कि उसे पाकिस्तान वापस नहीं भेजा जाए क्योंकि अगर ऐसा हुआ तो उसे मार दिया जाएगा. इसके साथ ही महिला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उसे पाकिस्तान न भेजने और भारत की नागरिकता देने की अपील की. सीमा 13 मई को नेपाल के रास्ते एक बस में अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी. उसका कहना है कि वह ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में रहने वाले सचिन मीना के साथ रहने आई थी. न्यूज़18 के साथ एक विशेष साक्षात्कार में सीमा हैदर ने कहा कि वह अब अब कभी मांस नहीं खाएंगी और जल्द ही गंगा स्नान करने जाएंगी. उन्होंने कहा, ‘मैं हाऊस वाइफ बनकर रहना चाहती हूं और मुझे सास-ससुर एवं सचिन की सेवा करनी है.’सीमा ने इंटरव्यू के दौरान सचिन के लिए एक गाना ‘प्यार हमारा अमर रहेगा याद करेगा जहां, मैं मुमताज हूं तेरे ख्वाबों की’ भी गाया. सीमा ने आगामी क्रिकेट वर्ल्ड कप को लेकर भी बात की और कहा कि उसे विश्व कप के फाइनल में भारत को देखना है क्योंकि अब वह हिंदुस्तानी हैं. उन्होंने माधुरी दीक्षित, सनी देओल और सलमान खान को अपना पसंदीदा अभिनेता बताया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, जिसे खुजली हो, दरबार आ जाए

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, जिसे खुजली हो, दरबार आ जाए नागपुर । बागेश्वर धाम के पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री नागपुर के रेशम बाग में 26 से 30 अप्रैल तक श्रीराम कथा कर रहे हैं। तभी धीरेंद्र शास्त्री और अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के श्याम मानव के बीच आस्था, अध्यात्म और विज्ञान को […]

पांच राज्यों के एग्जिट पोल—असम में भाजपा मजबूत, बंगाल में टीएमसी आगे, अन्य राज्यों में कड़ी टक्कर

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱पांच राज्यों के एग्जिट पोल—असम में भाजपा मजबूत, बंगाल में टीएमसी आगे, अन्य राज्यों में कड़ी टक्कर नई दिल्ली । पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद आए एग्जिट पोल रुझानों ने राजनीतिक तस्वीर को काफी हद तक स्पष्ट कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को असम में स्पष्ट […]