life in uttarakhand due to rain

उत्तराखंड में बारिश से जनजीवन बेहाल, दरकते पहाड़ों ने आफत में डाली जान

 

UNN: उत्तराखंड के ज्यादातर स्थानों पर लगातार बारिश होने के कारण नदी-नाले उफान पर हैं और राष्ट्रीय राजमार्गों समेत अनेक सड़कें यातायात के लिए अवरूद्ध हो गई हैं. इससे सामान्य जीवन प्रभावित हो रहा है. पौड़ी के जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार थलीसैंण तहसील के जगतपुरी—उफरैंखाल—रामनगर मोटर मार्ग पर उफरैंखाल के नजदीक पापतोली में अचानक पहाड़ी से मलबा आ गिरा और वहां काम कर रहे दो श्रमिक उसकी चपेट में आ गए. अब तक मिली जानकारी के अनुसार शाम करीब चार बजे हुए हादसे में एक श्रमिक हीरा सिंह (55) की मृत्यु हो गई, जबकि दूसरा श्याम सिंह (35) घायल हो गया. दोनों श्रमिक पापतोली के ही रहने वाले हैं. हरिद्वार में चंडीदेवी मंदिर के पास बनी तीन दुकानों के नीचे की दीवार धंसने की सूचना है. हालांकि, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर पुलिस तैनात कर दी है. राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले में गौरीगंगा नदी का जलस्तर खतरे का निशान पार कर गया है जबकि उधमसिंह नगर जिले में फीका बैराज में पानी का स्तर अधिकतम बाढ़ स्तर से उपर चला गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

राहुल गांधी ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर इसे चुनावी बिल” करार दिया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राहुल गांधी ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर इसे चुनावी बिल” करार दिया -कांग्रेस नेता ने चेताया- पहली स्ट्राइक गैस पर, अगली स्ट्राइक पेट्रोल-डीज़ल पर होगी नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महंगाई को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार […]

नेपाल के राजदूत डॉ. शर्मा का कार्यकाल समाप्त

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नेपाल के राजदूत डॉ. शर्मा का कार्यकाल समाप्त -विदाई मुलाकात में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने की योगदान की सराहना नई दिल्ली । भारत में नेपाल के राजदूत डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा का कार्यकाल समाप्त हो गया है। इस अवसर पर भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने उनसे विदाई […]