Former Zimbabwe captain Heath Streak dies age of 49

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक का 49 साल की उम्र में कैंसर से निधन

 

नई दिल्ली। जिम्बाब्वे के दिग्गज ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक का 22 अगस्त निधन हो गया. वो 49 साल के थे. जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रहे हीथ स्ट्रीक कैंसर की चपेट में थे. अपने क्रिकेट करियर के दौरान स्ट्रीक नेजिम्बाब्वे के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 65 टेस्ट और 189 वनडे मैच खेले थे. उन्होंने साल 2000 से 2004 के बीच जिम्बाब्वे टीम की कप्तानी की थी. वो जिम्बाब्वे के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 100 प्लस विकेट लिए हैं. हीथ स्ट्रीक का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर 12 साल का रहा. इस दौरान उन्होंने दुनिया भर की पिचों पर अपने क्रिकेटिंग टैलेंट का लोहा मनवाया. वो जिम्बाब्वे के ही नहीं बल्कि अपने समय में वर्ल्ड क्रिकेट के भी नामचीन ऑलराउंडर्स में एक थे. हालांकि, क्रिकेट में अपने विरोधियों पर भारी पड़ने वाले स्ट्रीक कैंसर से मैच नहीं जीत सके. इस गंभीर बीमारी की चपेट में वो लंबे समय से थे. और, आखिरकार इस लड़ाई का अंत उनके निधन पर आकर खत्म हुआ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Global Chess League Franchise Mumba Masters Enters Multi-Year Title Partnership with Fintech Platform CheQ

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Global Chess League Franchise Mumba Masters Enters Multi-Year Title Partnership with Fintech Platform CheQ The franchise will compete as CheQ Mumba Masters from Season 4, with a focus on engaging India’s growing chess audience Bengaluru : CheQ, India’s leading credit card management platform, has entered into a multi-year title partnership […]

IND vs AFG T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन को भी मिली जगह

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IND vs AFG T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन को भी मिली जगह नई दिल्ली: भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर में ही तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसका पहला मुकाबला 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में […]