Dubai International Airport handled 416 million passengers this year

Dubai अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इस साल आए 41.6 करोड़ यात्री

 

दुबईः दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इस साल की पहली छमाही में 41.6 करोड़ यात्रियों को सेवाएं दी गईं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। यह वैश्चिक महामारी के पूर्व 2019 की समान अवधि के आंकड़ों से अधिक है, क्योंकि कोरोना वायरस संक्रमण प्रकोप और उसके कारण लगे लॉकडाउन के खत्म होने के बाद अब फिर से लोग निश्चिंत होकर यात्रा कर रहे हैं। दुबई हवाई अड्डे के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पॉल ग्रिफिथ्स ने उक्त घोषणा करते हुए कहा कि धीरे-धीरे वैश्विक महामाारी के पूर्व के स्तर से आगे बढ़ रहे हैं। साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि हवाई अड्डे से यात्रा करने वाले हर एक अतिथि का अनुभव सुखमय हो। आंकडों के अनुसार, 4.16 करोड़ यात्रियों की संख्या पिछले वर्ष की समान अवधि से करीब 50 प्रतिशत अधिक है। तब यात्रियों की संख्या 2.79 करोड़ थी। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अभी 104 देशों में 257 गंतव्यों के लिए विमान सेवाएं संचालित की जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh: वी 5G उज्जैन और 9 अन्य शहरों में हुआ लाईव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh: वी 5G उज्जैन और 9 अन्य शहरों में हुआ लाईव – वी की 5G सेवाएँ उज्जैन, ओंकारेश्वर, देपालपुर, महेश्वर, बाग धार, हतोद, बेटमा, खजुराहो, सीहोर और कोठरी कलां में शुरू हुईं – भारत के सबसे पवित्र आध्यात्मिक और ऐतिहासिक स्थलों में से एक, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग को मिलेगी हाई-स्पीड […]

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर वित्तीय, डिजिटल और टेक्नोलॉजी कौशल को आवश्यक जीवन कौशल बनाने पर दिया ज़ोर

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर वित्तीय, डिजिटल और टेक्नोलॉजी कौशल को आवश्यक जीवन कौशल बनाने पर दिया ज़ोर Mumbai: भारत युवा आबादी के लिहाज़ से विश्व में सबसे आगे है। फिर भी, हर साल लाखों युवा भारतीयों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह नहीं होता कि रोज़गार कैसे […]