BJP President Nadda holds meeting with national

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने राष्ट्रीय महासचिवों के साथ की बैठक, चुनावी पर की चर्चा

 

नई दिल्ली। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर महत्वपूर्ण चर्चा की। बताया जा रहा है कि आने वाले महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा जिन-जिन कार्यक्रमों या यात्राओं की शुरुआत करने जा रही है, उसकी तैयारियों को लेकर बैठक में समीक्षा की गई है। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘लोकसभा प्रवास योजना’ सहित अन्य कार्यक्रमों एवं अभियानों पर भी बैठक में चर्चा हुई। बैठक में पार्टी संगठन और पार्टी के कामकाज से जुड़े अन्य कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, सुनील बंसल, दुष्यंत गौतम, विनोद तावड़े, कैलाश विजयवर्गीय, बी. संजय कुमार, तरुण चुग और राधा मोहन दास अग्रवाल शामिल हुए।

×
Date : 30 August 2023 Posted By : EDITOR
भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने राष्ट्रीय महासचिवों के साथ की बैठक, चुनावी पर की चर्चा
News Image

 

नई दिल्ली। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर महत्वपूर्ण चर्चा की। बताया जा रहा है कि आने वाले महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा जिन-जिन कार्यक्रमों या यात्राओं की शुरुआत करने जा रही है, उसकी तैयारियों को लेकर बैठक में समीक्षा की गई है। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे 'लोकसभा प्रवास योजना' सहित अन्य कार्यक्रमों एवं अभियानों पर भी बैठक में चर्चा हुई। बैठक में पार्टी संगठन और पार्टी के कामकाज से जुड़े अन्य कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, सुनील बंसल, दुष्यंत गौतम, विनोद तावड़े, कैलाश विजयवर्गीय, बी. संजय कुमार, तरुण चुग और राधा मोहन दास अग्रवाल शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्यप्रदेश जल्द ही बनेगा रसायन एवं पेट्रोकेमिकल उद्योग में अग्रणी राज्य

📰 Generate e-Paper Clip इंडिया केम – 2026 (मुम्बई) मध्यप्रदेश जल्द ही बनेगा रसायन एवं पेट्रोकेमिकल उद्योग में अग्रणी राज्य पेट्रोकेमिकल्स, फर्टिलाइजर्स और दवा निर्माण में मप्र में अनेक अवसर, निवेशकों को सुविधा, साथ और सहयोग भी देगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वस्त्र, उच्च शिक्षा, रसायन एवं उर्वरक तथा फार्मा क्षेत्र के उद्योगपतियों […]

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मुंबई में करेंगे ‘इंडिया केम-2026’ का उद्घाटन, मप्र में निवेश की संभावनाओं पर देंगे जोर

📰 Generate e-Paper Clip मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मुंबई में करेंगे ‘इंडिया केम-2026’ का उद्घाटन, मप्र में निवेश की संभावनाओं पर देंगे जोर इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ-साथ ओडिशा, गुजरात और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। तीन दिवसीय सम्मेलन में वैश्विक निवेश संवाद, तकनीकी विकास और […]