BJP President Nadda holds meeting with national

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने राष्ट्रीय महासचिवों के साथ की बैठक, चुनावी पर की चर्चा

 

नई दिल्ली। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर महत्वपूर्ण चर्चा की। बताया जा रहा है कि आने वाले महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा जिन-जिन कार्यक्रमों या यात्राओं की शुरुआत करने जा रही है, उसकी तैयारियों को लेकर बैठक में समीक्षा की गई है। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘लोकसभा प्रवास योजना’ सहित अन्य कार्यक्रमों एवं अभियानों पर भी बैठक में चर्चा हुई। बैठक में पार्टी संगठन और पार्टी के कामकाज से जुड़े अन्य कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, सुनील बंसल, दुष्यंत गौतम, विनोद तावड़े, कैलाश विजयवर्गीय, बी. संजय कुमार, तरुण चुग और राधा मोहन दास अग्रवाल शामिल हुए।

×
Date : 30 August 2023 Posted By : EDITOR
भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने राष्ट्रीय महासचिवों के साथ की बैठक, चुनावी पर की चर्चा
News Image

 

नई दिल्ली। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर महत्वपूर्ण चर्चा की। बताया जा रहा है कि आने वाले महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा जिन-जिन कार्यक्रमों या यात्राओं की शुरुआत करने जा रही है, उसकी तैयारियों को लेकर बैठक में समीक्षा की गई है। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे 'लोकसभा प्रवास योजना' सहित अन्य कार्यक्रमों एवं अभियानों पर भी बैठक में चर्चा हुई। बैठक में पार्टी संगठन और पार्टी के कामकाज से जुड़े अन्य कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, सुनील बंसल, दुष्यंत गौतम, विनोद तावड़े, कैलाश विजयवर्गीय, बी. संजय कुमार, तरुण चुग और राधा मोहन दास अग्रवाल शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र यूएनजीए81 के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के […]

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]