Loan taken to pay electricity bill in Pakistan

पाकिस्तान में बिजली बिल चुकाने के लिए लिया कर्ज

 

इस्लामाबाद। पाकिस्तान महंगाई और हाई-टैक्स से जूझ रहा है। ऐसे में पाकिस्तान के लोग महंगाई से बहुत ज्यादा परेशान हैं। इसी बीच पंजाब प्रांत में एक महिला ने 10,000 रुपये (पीकेआर) का बिल चुकाने के बावजूद अपने घर में बिजली बहाल नहीं होने पर आत्महत्या कर ली। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, महिला के पति ने बताया कि उनकी पत्नी ने बिजली का बिल चुकाने के लिए घरेलू सामान बेचा था और कर्ज लिया था। लेकिन, मुल्तान इलेक्ट्रिक पावर कंपनी (एमईपीसीओ) ने भुगतान न करने के कारण काटी गई बिजली को बहाल नहीं किया था। उन्होंने आगे बताया कि बिल चुकाने के बाद उनके पास खाने के लिए पैसे नहीं थे। पीड़िता चार बच्चों की मां थी। वह परेशान थी कि उसके बच्चों के पास खाने के लिए कुछ नहीं था। महिला के पति ने बताया कि जब वह काम पर गया हुआ था तो उसकी पत्नी ने जहर खा लिया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। यह दुखद घटना बढ़ते बिजली बिलों के खिलाफ देश भर में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच सामने आई है। यहां तक कि आम नागरिक अपनी नाराजगी जताने के लिए आगजनी तक कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Indonesia: इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, समुद्र और नदी से दूर रहने की सलाह

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 Indonesia: इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी, समुद्र और नदी से दूर रहने की सलाह UNN: इंडोनेशिया के तट पर शनिवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कई इमारतें हिलती हुई नजर आईं। रिक्टर स्केल पर भूकंप […]

Former Syrian President Bashar al-Assad Sentenced to Death, Brother and Cousin Also Found Guilty

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Former Syrian President Bashar al-Assad Sentenced to Death, Brother and Cousin Also Found Guilty दमिश्क: सीरिया की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति Bashar al-Assad और उनके भाई माहेर अल-असद को गृहयुद्ध के दौरान हत्या, यातना और मानवता के खिलाफ अपराधों का दोषी मानते हुए फांसी की सजा सुनाई है। दोनों […]