Beneficiaries of Kanya Sumangala in up will get Rs 25 thousand

उत्तर प्रदेश में अगले साल से कन्या सुमंगला के लाभार्थियों को मिलेंगे 25 हजार

 

लखनऊ। रक्षा बंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की बेटियों को बड़ी सौगात दी है। बुधवार को लोकभवन में आयोजित ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला’ योजना के लाभार्थियों से संवाद के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने इस योजना की धनराशि में बढ़ोतरी की घोषणा की। सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार वित्तीय वर्ष 2024-2025 से कन्या सुमंगला योजना की धनराशि को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार करने जा रही है। इससे प्रदेश की बेटियों को अपने सपने को पूरा करने में और सुलभता होगी। साथ वह शिक्षित होने के साथ ही आत्मनिर्भर भी बन सकेंगी। कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि पहले इस योजना के अंतर्गत छह चरणों में 15 हजार की धनराशि का पैकेज दिया जाता था। अगले साल से बेटी के जन्म लेती ही उसके अभिभावक के खाते में 5 हजार धनराशि हस्तांतरित कर दी जाएगी। इसी तरह जब बेटी एक वर्ष की होगी तो दो हजार रुपए, बेटी के पहली क्लास में जाते ही तीन हजार, छठी क्लास में प्रवेश लेने पर तीन हजार, नौवीं क्लास में जाने पर पांच हजार और अगर बेटी स्नातक या डिप्लोमा या सर्टिफिकेट का कोई कोर्स करेगी तो उसके खाते में सात हजार रुपए की धनराशि हस्तांतरित करेंगे।सीएम योगी ने कहा कि आज प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के माध्यम से 16,240,00 हजार बेटियां लाभान्वित हो रही हैं।

×
Date : 31 August 2023 Posted By : EDITOR
उत्तर प्रदेश में अगले साल से कन्या सुमंगला के लाभार्थियों को मिलेंगे 25 हजार
News Image

 

लखनऊ। रक्षा बंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की बेटियों को बड़ी सौगात दी है। बुधवार को लोकभवन में आयोजित 'मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला' योजना के लाभार्थियों से संवाद के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने इस योजना की धनराशि में बढ़ोतरी की घोषणा की। सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार वित्तीय वर्ष 2024-2025 से कन्या सुमंगला योजना की धनराशि को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार करने जा रही है। इससे प्रदेश की बेटियों को अपने सपने को पूरा करने में और सुलभता होगी। साथ वह शिक्षित होने के साथ ही आत्मनिर्भर भी बन सकेंगी। कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि पहले इस योजना के अंतर्गत छह चरणों में 15 हजार की धनराशि का पैकेज दिया जाता था। अगले साल से बेटी के जन्म लेती ही उसके अभिभावक के खाते में 5 हजार धनराशि हस्तांतरित कर दी जाएगी। इसी तरह जब बेटी एक वर्ष की होगी तो दो हजार रुपए, बेटी के पहली क्लास में जाते ही तीन हजार, छठी क्लास में प्रवेश लेने पर तीन हजार, नौवीं क्लास में जाने पर पांच हजार और अगर बेटी स्नातक या डिप्लोमा या सर्टिफिकेट का कोई कोर्स करेगी तो उसके खाते में सात हजार रुपए की धनराशि हस्तांतरित करेंगे।सीएम योगी ने कहा कि आज प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के माध्यम से 16,240,00 हजार बेटियां लाभान्वित हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

रूस में चुनाव के आखिरी दिन 1600 ड्रोन से हमला

📰 Generate e-Paper Clip रूस में चुनाव के आखिरी दिन 1600 ड्रोन से हमला: मॉस्को में 2 की मौत UNN: रूस में संसदीय चुनाव के आखिरी दिन रविवार को मॉस्को और आसपास के इलाकों में यूक्रेन ने 1600 से ज्यादा ड्रोन से हमला किया। इनमें करीब 450 ड्रोन मॉस्को की तरफ बढ़ रहे थे। रूसी […]

पूर्व PM इमरान खान की बहन अलीमा खान को लिया गया हिरासत में, भेजा गया कोट लखपत जेल, जानिए क्या है आरोप

📰 Generate e-Paper Clip पूर्व PM इमरान खान की बहन अलीमा खान को लिया गया हिरासत में, भेजा गया कोट लखपत जेल, जानिए क्या है आरोप UNN: पाकिस्तानी अधिकारियों ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान को अगले हफ्ते उनकी (इमरान) पार्टी के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन से पहले रविवार को हिरासत […]