IndusInd Bank has expanded its partnership with Hyrox India

इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) ने फिटनेस के बढ़ते जुनून के बीच हायरॉक्स इंडिया के साथ अपनी भागीदारी का किया विस्तार

इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) ने फिटनेस के बढ़ते जुनून के बीच हायरॉक्स इंडिया के साथ अपनी भागीदारी का किया विस्तार

बैंक के ग्राहकों को विशेष कैशबैक ऑफर और रेस-डे पर कई लाभ मिलेंगे, जैसे प्रायोरिटी चेक-इन, डेडिकेटेड एक्सेस लेन, इवेंट से जुड़ी विशेष सुविधाएं और विशेष ऑन-ग्राउंड अनुभव।

मुंबई: इंडसइंड बैंक ने हायरॉक्स मुंबई (2026) के साथ अपनी सफल साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए हायरॉक्स इंडिया के साथ अपनी भागीदारी का विस्तार किया है, जिसमें अब अहमदाबाद, बेंगलुरु और नोएडा जैसे कई शहर शामिल हैं। बैंक इस विस्तार के साथ फिटनेस के शौकीनों और नए अनुभव प्राप्त करने के इच्छुक ग्राहकों के साथ अपना जुड़ाव मज़बूत करना चाहता है। इंडसइंड बैंक अपने ग्राहकों को इन आयोजनों से जुड़े विभिन्न किस्म के विशेष कैशबैक ऑफर और रेस-डे पर कई तरह के लाभ भी प्रदान करेगा, जैसे प्रायोरिटी चेक-इन, डेडिकेटेड एक्सेस लेन, इवेंट से जुड़ी विशेष सुविधाएं तथा विशेष ऑन-ग्राउंड अनुभव।
इंडसइंड बैंक की मुख्य विपणन अधिकारी (चीफ मार्केटिंग ऑफिसर), शेरन मेहरा ने इस भागीदारी के बारे में कहा, “हायरॉक्स, इंडसइंड बैंक को ऐसी पीढ़ी से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है जो महत्वाकांक्षा, दृढ़ता और निरंतर तरक्की को अहमियत देती है। इसका आकर्षण सिर्फ फिटनेस तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सीमा को चुनौती देने और व्यक्तिगत विकास की ओर बढ़ने की सोच को भी दिखाता है। ये ऐसे गुण हैं जो हमारे ब्रांड की सोच से पूरी तरह मेल खाते हैं। इसलिए यह भागीदारी सिर्फ खेलों से जुड़ाव नहीं है, बल्कि यह रणनीतिक प्लेटफॉर्म है जिसके ज़रिए हम अपनी अहमियत बढ़ा सकते हैं, विशेष अनुभव प्रदान कर सकते हैं और उन ग्राहकों के जीवन का हिस्सा बन सकते हैं जो हमेशा कुछ नया और बेहतर करने की कोशिश में रहते हैं।”
हायरॉक्स इंडिया के कंट्री हेड, दीपक राज ने इस भागीदारी पर अपनी टिप्पणी में कहा, “हायरॉक्स का मूल दृष्टिकोण महत्वाकांक्षा और कुछ बड़ा हासिल करने के जज़्बे पर आधारित है। इंडसइंड बैंक की सोच भी वैसी ही है। बैंक हर दिन ग्राहकों को अपने लक्ष्य हासिल करने में मदद करता है। हमें खुशी है कि यह बैंक भारत में हमारा दीर्घकालिक बैंकिंग भागीदार है। इस सीज़न में हम हायरॉक्स को गुजरात और नोएडा जैसे अन्य स्थानों में ले जा रहे हैं।
हायरॉक्स में रनिंग (दौड़) और फंक्शनल वर्कआउट स्टेशन, दोनों शामिल हैं। इसमें हिस्सा लेने वाले एक किलोमीटर दौड़ते हैं और फिर एक फंक्शनल वर्कआउट स्टेशन पर कसरत करते हैं। यह क्रम आठ बार दोहराया जाता है। यह रेस फॉर्मैट दुनिया भर में एक जैसा रहता है, जिससे ग्लोबल लीडरबोर्ड और हर रेस सीज़न के आखिर में वर्ल्ड चैंपियनशिप आयोजित करना संभव हो पाता है।
पेशेवर एथलीट और अपने प्रशिक्षण को नया आयाम देने इच्छुक फिटनेस के शौकीन – दोनों के लिए हायरॉक्स उपयुक्त है। उम्मीद है कि इस सीज़न में दुनिया भर में आयोजित हो रहे 123 से अधिक इवेंट में 15 लाख से अधिक लोग हिस्सा लेंगे।

×
Date : 21 September 2026 Posted By : EDITOR
इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) ने फिटनेस के बढ़ते जुनून के बीच हायरॉक्स इंडिया के साथ अपनी भागीदारी का किया विस्तार
News Image

इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) ने फिटनेस के बढ़ते जुनून के बीच हायरॉक्स इंडिया के साथ अपनी भागीदारी का किया विस्तार

बैंक के ग्राहकों को विशेष कैशबैक ऑफर और रेस-डे पर कई लाभ मिलेंगे, जैसे प्रायोरिटी चेक-इन, डेडिकेटेड एक्सेस लेन, इवेंट से जुड़ी विशेष सुविधाएं और विशेष ऑन-ग्राउंड अनुभव।

मुंबई: इंडसइंड बैंक ने हायरॉक्स मुंबई (2026) के साथ अपनी सफल साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए हायरॉक्स इंडिया के साथ अपनी भागीदारी का विस्तार किया है, जिसमें अब अहमदाबाद, बेंगलुरु और नोएडा जैसे कई शहर शामिल हैं। बैंक इस विस्तार के साथ फिटनेस के शौकीनों और नए अनुभव प्राप्त करने के इच्छुक ग्राहकों के साथ अपना जुड़ाव मज़बूत करना चाहता है। इंडसइंड बैंक अपने ग्राहकों को इन आयोजनों से जुड़े विभिन्न किस्म के विशेष कैशबैक ऑफर और रेस-डे पर कई तरह के लाभ भी प्रदान करेगा, जैसे प्रायोरिटी चेक-इन, डेडिकेटेड एक्सेस लेन, इवेंट से जुड़ी विशेष सुविधाएं तथा विशेष ऑन-ग्राउंड अनुभव।
इंडसइंड बैंक की मुख्य विपणन अधिकारी (चीफ मार्केटिंग ऑफिसर), शेरन मेहरा ने इस भागीदारी के बारे में कहा, "हायरॉक्स, इंडसइंड बैंक को ऐसी पीढ़ी से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है जो महत्वाकांक्षा, दृढ़ता और निरंतर तरक्की को अहमियत देती है। इसका आकर्षण सिर्फ फिटनेस तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सीमा को चुनौती देने और व्यक्तिगत विकास की ओर बढ़ने की सोच को भी दिखाता है। ये ऐसे गुण हैं जो हमारे ब्रांड की सोच से पूरी तरह मेल खाते हैं। इसलिए यह भागीदारी सिर्फ खेलों से जुड़ाव नहीं है, बल्कि यह रणनीतिक प्लेटफॉर्म है जिसके ज़रिए हम अपनी अहमियत बढ़ा सकते हैं, विशेष अनुभव प्रदान कर सकते हैं और उन ग्राहकों के जीवन का हिस्सा बन सकते हैं जो हमेशा कुछ नया और बेहतर करने की कोशिश में रहते हैं।"
हायरॉक्स इंडिया के कंट्री हेड, दीपक राज ने इस भागीदारी पर अपनी टिप्पणी में कहा, "हायरॉक्स का मूल दृष्टिकोण महत्वाकांक्षा और कुछ बड़ा हासिल करने के जज़्बे पर आधारित है। इंडसइंड बैंक की सोच भी वैसी ही है। बैंक हर दिन ग्राहकों को अपने लक्ष्य हासिल करने में मदद करता है। हमें खुशी है कि यह बैंक भारत में हमारा दीर्घकालिक बैंकिंग भागीदार है। इस सीज़न में हम हायरॉक्स को गुजरात और नोएडा जैसे अन्य स्थानों में ले जा रहे हैं।
हायरॉक्स में रनिंग (दौड़) और फंक्शनल वर्कआउट स्टेशन, दोनों शामिल हैं। इसमें हिस्सा लेने वाले एक किलोमीटर दौड़ते हैं और फिर एक फंक्शनल वर्कआउट स्टेशन पर कसरत करते हैं। यह क्रम आठ बार दोहराया जाता है। यह रेस फॉर्मैट दुनिया भर में एक जैसा रहता है, जिससे ग्लोबल लीडरबोर्ड और हर रेस सीज़न के आखिर में वर्ल्ड चैंपियनशिप आयोजित करना संभव हो पाता है।
पेशेवर एथलीट और अपने प्रशिक्षण को नया आयाम देने इच्छुक फिटनेस के शौकीन - दोनों के लिए हायरॉक्स उपयुक्त है। उम्मीद है कि इस सीज़न में दुनिया भर में आयोजित हो रहे 123 से अधिक इवेंट में 15 लाख से अधिक लोग हिस्सा लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

घड़ी डिटर्जेंट का नया कैंपेन ‘विश्वास की परीक्षा’ लॉन्च, ग्राहकों के भरोसे को और मजबूत करने की पहल

📰 Generate e-Paper Clip घड़ी डिटर्जेंट का नया कैंपेन ‘विश्वास की परीक्षा’ लॉन्च, ग्राहकों के भरोसे को और मजबूत करने की पहल Mumbai : आरएसपीएल ग्रुप ने घड़ी डिटर्जेंट का नया कैंपेन “विश्वास की परीक्षा” लॉन्च किया है। इस कैंपेन में बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित घड़ी डिटर्जेंट की ब्रांड एंबेसडर हैं। इस नए कैंपेन का […]

सोनी इंडिया ने नए यूएलटी पावर साउंड पार्टी स्पीकर्स लाइनअप को किया पेश — साउंड और डिज़ाइन को नया रूप दिया

📰 Generate e-Paper Clip सोनी इंडिया ने नए यूएलटी पावर साउंड पार्टी स्पीकर्स लाइनअप को किया पेश — साउंड और डिज़ाइन को नया रूप दिया नई दिल्ली: सोनी इंडिया ने आज अपने यूएलटी पावर पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए यूएलटी मॉडल की दूसरी पीढ़ी के यूएलटी टावर 5, यूएलटी टावर 7 और यूएलटी टावर मैक्स […]