चित्रांगदा सिंह सुर्खियों में
Mumbai: चित्रांगदा सिंह ने साल 2005 में क्राइम- ड्रामा फिल्म ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ से बॉलीवुड डेब्यू किया. इस फिल्म का निर्देशन सुधीर मिश्रा द्वारा किया गया था. इस फिल्म में अपने शानदार अभिनय के लिए उन्होंने ‘बॉलीवुड मूवी अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू’ जीता था. सुधीर मिश्रा का हाथ थाम इंडस्ट्री में कदम रखने वाली ये एक्ट्रेस उसी साल फिल्म ‘कल: यस्टरडे एंड टुमारो’ में नजर आई थीं. चित्रांगदा सिंह की दूसरी ही फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी. दूसरी फिल्म के फ्लॉप होने से एक्ट्रेस के मनोबल पर काफी बुरा असर पड़ा था. ‘कल: यस्टरडे एंड टुमारो’ के फ्लॉप साबित होते ही चित्रांगदा ने इंडस्ट्री से 3 साल का लंबा ब्रेक ले लिया. 2008 तक पर्दे से दूर रहने के बाद उन्होंने निर्देशक ओनिर की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘सॉरी भाई’ से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की.
