Not 400-500, Jawan is going to earn so many crores in India alone

400-500 नहीं, अकेले इंडिया में इतने करोड़ कमाने वाली है ‘जवान’

 

Mumbai: जवान का ट्रेलर रिलीज होने के बाद चर्चा में बना हुआ है. फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, एजाज खान और रिद्धि डोगरा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं. वहीं दीपिका पादुकोण स्पेशल अपीयरेंस के तौर में दिखाई देने वाली हैं. जवान के धमाकेदार ट्रेलर ने दर्शकों के दिलों को जीत लिया है. जिसके बाद अब शाहरुख खान की इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. ऐसे में जवान के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. शाहरुख खान की यह फिल्म इंडिया के बॉक्स ऑफिस पर 600 से 800 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है. इस बात दावा केआरके ने किया है. केआरके खुद को एक फिल्म समीक्षक बताते हैं. वह सोशल मीडिया पर बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की फिल्मों को लेकर अपनी राय देते रहते हैं. केआरके ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शाहरुख खान की जवान को लेकर लिखा, ‘मुझे अभी रिपोर्ट मिली और फिल्म जवान मनोरंजन से भरपूर है. यह भारत में सभी भाषाओं में 600-800 करोड़ रुपये का कारोबार करने वाली है. मतलब शाहरुख खान एक इतिहास रचने जा रहा है.

×
Date : 01 September 2023 Posted By : EDITOR
400-500 नहीं, अकेले इंडिया में इतने करोड़ कमाने वाली है ‘जवान’
News Image

 

Mumbai: जवान का ट्रेलर रिलीज होने के बाद चर्चा में बना हुआ है. फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, एजाज खान और रिद्धि डोगरा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं. वहीं दीपिका पादुकोण स्पेशल अपीयरेंस के तौर में दिखाई देने वाली हैं. जवान के धमाकेदार ट्रेलर ने दर्शकों के दिलों को जीत लिया है. जिसके बाद अब शाहरुख खान की इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. ऐसे में जवान के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. शाहरुख खान की यह फिल्म इंडिया के बॉक्स ऑफिस पर 600 से 800 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है. इस बात दावा केआरके ने किया है. केआरके खुद को एक फिल्म समीक्षक बताते हैं. वह सोशल मीडिया पर बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की फिल्मों को लेकर अपनी राय देते रहते हैं. केआरके ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शाहरुख खान की जवान को लेकर लिखा, 'मुझे अभी रिपोर्ट मिली और फिल्म जवान मनोरंजन से भरपूर है. यह भारत में सभी भाषाओं में 600-800 करोड़ रुपये का कारोबार करने वाली है. मतलब शाहरुख खान एक इतिहास रचने जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘वीझा वीरा’ के साथ मचने वाला है म्यूज़िकल धमाका! धनुष और ममूटी की फिल्म ओम: चैप्टर 1 का दूसरा धांसू गाना हुआ रिलीज़

📰 Generate e-Paper Clip ‘वीझा वीरा’ के साथ मचने वाला है म्यूज़िकल धमाका! धनुष और ममूटी की फिल्म ओम: चैप्टर 1 का दूसरा धांसू गाना हुआ रिलीज़ Mumbai: स्पीकर्स की आवाज़ बढ़ा लीजिए, क्योंकि ‘वीझा वीरा’ के साथ म्यूज़िक का तूफान आने वाला है! धनुष और ममूटी की अपकमिंग फिल्म ओम: चैप्टर 1: उधिरम – […]

सलमान खान स्टारर ‘मातृभूमि’ का देशभक्ति गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज, जवानों और उनके परिवारों को है समर्पित

📰 Generate e-Paper Clip सलमान खान स्टारर ‘मातृभूमि’ का देशभक्ति गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज, जवानों और उनके परिवारों को है समर्पित देश के जवानों और उनके परिवारों को सलाम करता है सलमान खान स्टारर ‘मातृभूमि’ का गाना ‘जय हिंद’ Mumbai: सलमान खान को वर्दी में दिखाने वाला यह नया गाना सेना की बहादुरी, निजी […]