Parliament Special SessionSpecial Parliament 18 to 22 September

Parliament Special Session: 18 से 22 सितंबर तक बुलाया गया संसद का विशेष सत्र

 

नई दिल्ली। 18 से लेकर 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र आहूत किया गया है। इस दौरान कई अहम बिलों को सदन में पेश किया जाएगा। जिस पर व्यापक चर्चा होगी। खास बात यह है कि ये सत्र नए संसद भवन में बुलाया गया है। इस दौरान आठ बैठकें होंगी। खबर है कि इस विशेष सत्र के दौरान सत्तापक्ष द्वारा 10 बिल सदन में पेश किए जाएंगे। बता दें कि केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस संदर्भ में जानकारी देते हुए कहा कि, ‘हमें सार्थक चर्चा का इंतजार है’।
बता दें कि इससे पहले संसद का मानसून सत्र बुलाया गया था, जो कि 10 जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक चला था। इस दौरान मणिपुर मुद्दे को लेकर विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर व्यापक चर्चा हुई थी, लेकिन सार्थक बहस और संख्याबल के अभाव में यहृ प्रस्ताव खारिज हो गया। ध्यान दें, यह दूसरी बार था, जब विपक्ष केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया था। इससे पहले साल 2018 में विपक्ष केंद्र के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई थी, लेकिन उस वक्त भी संख्याबल के अभाव में यह प्रस्ताव खारिज हो गया था, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तंज कसते हुए कहा था कि अब कोई बात नहीं। अब आप लोग 2023 में यह प्रस्ताव लेकर आना। खास बात यह है कि पीएम मोदी की यह भविष्यवाणी सच साबित हुई। वहीं, इस बार भी पीएम मोदी ने विपक्ष को पूरी तैयारी के साथ अगली बार अविश्वास प्रस्ताव लाने का सुझाव दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

टीएमसी की हार पर जश्न मनाने वालों को राहुल गांधी की हिदायत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱टीएमसी की हार पर जश्न मनाने वालों को राहुल गांधी की हिदायत कांग्रेस नेताओं से बोले— छोटी राजनीति छोड़ें, लोकतंत्र के बड़े खतरे को समझें नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस के भीतर उभरे मतभेदों पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपनी […]

जंगल वाले बाबा समाधि मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव 8-9 मई को

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱जंगल वाले बाबा समाधि मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव 8-9 मई को -जुगल कर्नाटक में आयोजित दो दिवसीय समारोह में संतों का सानिध्य, श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था बेंगलोर। कर्नाटक के जुगल क्षेत्र के प्रसिद्ध संत मुनि श्री 108 चिन्मय सागर जी महाराज ‘जंगल वाले बाबा’ के समाधि मंदिर का […]