Elon Musk will now be able to make audio and video calls from X

एलन मस्क (Elon Musk) का बड़ा ऐलान, अब X से कर सकेंगे ऑडियो और वीडियो कॉल

 

एलन मस्क (Elon Musk) का बड़ा ऐलान, अब X से कर सकेंगे ऑडियो और वीडियो कॉल

 

 

 

UNN: माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर खरीदने के बाद अरबपति कारोबारी एलन मस्क लगातार इसमें बदलाव कर रहे हैं। एलन मस्क ने ट्विटर का नाम बदलकर पहले एक्स (X) कर दिया और अब वो इसके फीचर्स में लगातार बदलाव कर रहे हैं। इसी कड़ी में एलन मस्क (Elon Musk) ने एलान किया है कि अब लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ऑडियो और वीडियो कॉल कर सकेंगे। माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) के मालिक एलन मस्क एक पोस्ट में लिखा है कि जल्द ही X पर ऑडियो और वीडियो कॉलिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि एक्स की इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए किसी फोन नंबर की जरूरत नहीं होगी।
साथ ही एलन मस्क ने अपने पोस्ट में लिखा है कि उन्होंने लिखा कि X इफेक्टिव ग्लोबल एड्रेस बुक है। यह काफी यूनिक है। यह Android, Mac, iOS और PC पर काम करेगा। इसके लिए मोबाइल नंबर की आवश्यक्त नहीं होगी।
अपने पहले के ट्वीट को रिट्वीट कर एलन मस्क ने लिखा है उनके उस ट्वीट को काफी पॉजिटीव रिस्पॉन्स मिल रहा।
आप बता दें कि इससे पहले एक्स X की डिजाइनर एंड्रिया कॉनवे ने संकेत दिया था कि एक्स प्लेटफॉर्म पर कॉलिंग फीचर आने वाला है। एंड्रिया कॉनवे ने 10 अगस्त को अपने ट्वीट में लिखा था, ‘X पर किसी को अभी कॉल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्यप्रदेश में निवेश का सुनहरा मौका: जयपुर में CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा निवेश आमंत्रण

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्यप्रदेश में निवेश का सुनहरा मौका: जयपुर में CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा निवेश आमंत्रण राजस्थान-मध्यप्रदेश साझेदारी से बनेगा सेंट्रल इंडिया इंडस्ट्रियल हब, ग्रीन एनर्जी में भी म.प्र. आगे जयपुर में आयोजित “इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन मध्यप्रदेश” इंटरैक्टिव सेशन में CM डॉ. मोहन यादव ने निवेशकों को खुला निमंत्रण देते […]