First glimpse of Indore Metro CM said trial run in September

Madhya Pradesh – इंदौर मेट्रो की पहली झलक, CM बोले-ट्रायल रन सितंबर में

Indore : इंदौर की मेट्रो ट्रेन के लिए पहला इंतजार खत्म हो गया। मेट्रो के तीन कोच बुधवार देर रात इंदौर लाए गए। मेट्रो के पहले कोच को ट्रैक पर उतार दिया गया। यहां पहले कोच को 100 मीटर चलाकर देखा गया। उसके बाद दूसरे कोच को लाया गया है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए कहा कि सितंबर में ही इसका ट्रायल करना प्रस्तावित है। सूत्रों के अनुसार यह तारीख 14 सितंबर या उसके बाद की हो सकती है। ट्रेन का ट्रायल रन गांधी नगर से सुपर कॉरिडोर एरिया के 5.9 किलोमीटर ट्रैक पर होगा। इस रूट पर पांच स्टेशन आएंगे जिनका काम चल रहा है। हालांकि सरकार का दावा है कि जून 2024 तक गांधी नगर से रेडीसन चौराहे तक का सफर आम लोग कर सकेंगे। यह सफर 17 किमी लंबा होगा।
मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारियों के मुताबिक कोच के कवर अभी नहीं खोले जाएंगे। इससे कोच के डैमेज होने की आशंका है। प्रारंभिक काम करके तीनों कोचों को आपस में जोड़ दिया जाएगा। पूजा के लिए कोच का थोड़ा हिस्सा खोला गया लेकिन पूरी तरह से मेट्रो कोच की दीदार ट्रायल रन के दिन ही हो पाएगा।

×
Date : 01 September 2023 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh – इंदौर मेट्रो की पहली झलक, CM बोले-ट्रायल रन सितंबर में
News Image

Indore : इंदौर की मेट्रो ट्रेन के लिए पहला इंतजार खत्म हो गया। मेट्रो के तीन कोच बुधवार देर रात इंदौर लाए गए। मेट्रो के पहले कोच को ट्रैक पर उतार दिया गया। यहां पहले कोच को 100 मीटर चलाकर देखा गया। उसके बाद दूसरे कोच को लाया गया है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए कहा कि सितंबर में ही इसका ट्रायल करना प्रस्तावित है। सूत्रों के अनुसार यह तारीख 14 सितंबर या उसके बाद की हो सकती है। ट्रेन का ट्रायल रन गांधी नगर से सुपर कॉरिडोर एरिया के 5.9 किलोमीटर ट्रैक पर होगा। इस रूट पर पांच स्टेशन आएंगे जिनका काम चल रहा है। हालांकि सरकार का दावा है कि जून 2024 तक गांधी नगर से रेडीसन चौराहे तक का सफर आम लोग कर सकेंगे। यह सफर 17 किमी लंबा होगा।
मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारियों के मुताबिक कोच के कवर अभी नहीं खोले जाएंगे। इससे कोच के डैमेज होने की आशंका है। प्रारंभिक काम करके तीनों कोचों को आपस में जोड़ दिया जाएगा। पूजा के लिए कोच का थोड़ा हिस्सा खोला गया लेकिन पूरी तरह से मेट्रो कोच की दीदार ट्रायल रन के दिन ही हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र यूएनजीए81 के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के […]

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]