Bengaluru Chennai Express Highway

बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेस हाईवे इस साल के अंत तक हो जाएगा चालू

 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी जानकारी

चेन्नईः केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेस राजमार्ग इस साल के अंत या जनवरी 2024 तक शुरू हो जाएगा और यह दोनों महानगरों के बीच यात्रा समय को घटाकर सिर्फ दो घंटे करने में महत्वपूर्ण साबित होगा। गडकरी ने कहा कि ऐसे में जब देशभर में बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जा रहा है, चेन्नई जल्द ही एक एक्सप्रेस राजमार्ग परियोजना के जरिए दिल्ली से जुड़ जाएगा। अशोक लीलैंड की ओर से आयेाजित एक समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा, ‘‘मैंने आज चेन्नई में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेस हाईवे इस साल के अंत या जनवरी 2024 तक शुरू हो जाएगा। इसलिए, आप इस क्षेत्र में लक्जरी बसें और स्लीपर कोच शुरू कर सकते हैं।” गडकरी ने कहा कि देश में इलेक्ट्रिक बसों की बहुत आवश्यकता है। उन्होंने कहा, ‘‘हम अच्छी सड़कें बना रहे हैं। हम राजमार्ग परियोजना के माध्यम से दिल्ली को चेन्नई से जोड़ रहे हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा एफडी 3618 करोड़ के पार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा, एफडी 3618 करोड़ के पार एक वर्ष में 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शिर्डी। देश और विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के कारण शिर्डी स्थित श्री […]

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक भोपाल : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में ओंकारेश्वर तीर्थ और द्वादश ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर अभिषेक भी किया। उन्होंने ममलेश्वर और ओंकारेश्वर भगवान के […]