Another gift from brother Shivraj to his dear sisters

लाड़ली बहनों को भैया शिवराज का एक और तोहफा , 450 रूपये में मिलेगा गैस सिलेण्डर

 

इंदौर : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान लाड़ली बहनों को एक और तोहफा देने जा रहे हैं। लाड़ली बहनों और उज्जवला योजना की महिलाओं को अब 450 रूपये में गैस सिलेण्डर मिलेगा। इस योजना के अन्तर्गत लाड़ली बहनों को लाभान्वित करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। लाड़ली बहनों से 15 सितम्बर से आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। लाड़ली बहना योजना के तहत जहां आवेदन/पंजीयन किये गये थे वहीं लाड़ली बहनें अपने आवेदन जमा कर सकती हैं। जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री एम.एल. मारू ने बताया कि यह आवेदन सभी ग्राम पंचायतों, नगर परिषद के कार्यालयों और नगर निगम के झोनल कार्यालयों में जमा किये जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि लाड़ली बहनों को और प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की लाभान्वित महिलाओं को जिनके स्वयं के नाम से घरेलू गैस कनेक्शन है, उन्हें 450 रूपये में गैस सिलेण्डर दिया जायेगा। इंदौर जिले में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अन्तर्गत 71 हजार 697 महिलाएं पंजीकृत हैं। इनके अलावा लाड़ली बहनाओं से आवेदन बुलाए गये हैं। आवेदन के लिये महिलाओं को गैस कलेक्शन कंज्यूमर नंबर एवं एलपीजी कनेक्शन आईडी, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का पंजीयन आईडी आदि लाना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Dharma Productions Makes Its Malayalam Cinema Debut with Prithviraj Productions and Rahul Sadasivan’s Odiyan: The Age of Illusion

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Dharma Productions Makes Its Malayalam Cinema Debut with Prithviraj Productions and Rahul Sadasivan’s Odiyan: The Age of Illusion In its first Malayalam production, Dharma Productions joins forces with Prithviraj Productions and director Rahul Sadasivan to tell one of Kerala’s most enduring myths. MUMBAI: India, 16 June 2026: Dharma Productions and Prithviraj […]

अमेरिकी में सुंदर पिचाई के खिलाफ लगे नारे, भाषण के बीच छात्रों ने किया वॉकआउट

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱अमेरिकी में सुंदर पिचाई के खिलाफ लगे नारे, भाषण के बीच छात्रों ने किया वॉकआउट छात्र इजराइली सरकार के साथ गूगल के कॉन्ट्रेक्ट का कर रहे थे विरोध वाशिंगटन । अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन कार्यक्रम में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई अपना भाषण शुरू करने वाले थे कि […]