Prashant Kishor reveals, Nitish Kumar does not agree India

प्रशांत किशोर का खुलासा, नीतीश कुमार ‘इंडिया’ नाम से सहमत नहीं

 

मुजफ्फरपुर। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने गुरुवार को दावा किया कि नीतीश कुमार एकमात्र ऐसे नेता हैं, जो विपक्षी दलों के गठबंधन के ‘इंडिया’ नाम से सहमत नहीं हैं
अपनी जन सुराज पदयात्रा के क्रम में मुजफ्फरपुर पहुंचे किशोर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए खुलासा किया कि तीसरी बैठक में नीतीश कुमार एजेंडा लेकर गए थे कि जातीय जनगणना को इंडिया मुख्य मुद्दा बनाए, लेकिन गठबंधन के सहयोगी दलों ने इसे मुख्य मुद्दे के तौर पर नहीं स्वीकार किया।
उन्होंने दावा करते हुए यहां तक कहा कि तीनों बैठकों में नीतीश कुमार को जैसी अपेक्षा थी, वह नहीं हो सकी। अभी तो शुरुआती दौर है, इसलिए आसान दिख रहा है। जब सीट शेयरिंग की बात होगी, मुद्दे की बात होगी तब आपको समझ में आएगा। उन्होंने आगे कहा कि जहां तक नीतीश कुमार का सवाल है और इंडिया में भागीदारी की बात है तो अब तक उनकी जो अपेक्षा थी, वह पूरी नहीं हुई। आप लिखकर रख लीजिये, अभी तक तीन बैठकें हो चुकी हैं, जबकि पहली मीटिंग पटना में हुई थी, तब यह माना जा रहा था कि नीतीश कुमार इसके सूत्रधार होंगे और उन्हें संयोजक बना दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बेंगलुरु में भी नीतीश कुमार के संयोजक बनाने को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर दीं प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर दीं प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता की 80 वीं वर्षगांठ पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे देश को स्वतंत्र करवाने के लिए […]

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का आत्मनिर्भर भारत का संदेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से पीएम मोदी का आत्मनिर्भर भारत का संदेश 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम गाया गया। पीएम ने 13वीं बार तिरंगा फहराया। उसके बाद राष्ट्रगान हुआ, 21 तोपों की सलामी दी गई। पीएम ने देश को संबोधित करते […]