There will be no shortage of funds for developmen cm Shivraj Singh

गरीब कल्याण और विकास के लिए धन की कमी नहीं आयेगी : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

 

गरीब कल्याण और विकास के लिए धन की कमी नहीं आयेगी : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उनकी सरकार में जनकल्याण और विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है और सरकार लाड़ली बहनों तथा उज्ज्वला गैस कनेक्शनधारी बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने के साथ सीएम आवास योजना में गरीबों को घर बनाने के लिए राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान मंगलवार को विदिशा के माधवगंज चौराहे पर एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भी संबोधित किया।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने पैसों की कमी बताकर जनकल्याण की योजनाएं तो बंद की ही, विकास के कार्य भी रोक दिए।उन्होंने कहा कि आज सभी बंद योजनाओं को शुरू करने के साथ उनकी सरकार ने नारी सशक्तिकरण के लिए अनूठी लाड़ली बहना योजना शुरू की है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वे मुख्यमंत्री के रूप में नहीं मामा और भाई के रूप में परिवार की तरह सरकार चलाते है, तभी जन-जन का कल्याण कर पाते है। उन्होंने कहा कि वे सौभाग्यशाली है कि आज उनकी एक करोड़ 32 लाख बहनें हैं और उनके खाते में वे साल में 16 हजार करोड़ रुपए डालेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी 1250 रूपये किए है और वे 250 रुपए के मान से धीरे-धीरे बढ़ाकर 3000 रुपए तक राशि ले जायेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने बहनों को पैसा नहीं, मान और सम्मान दिया है अब बहनों का घर-परिवार और समाज में सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि एक संकल्प सी एम आवास योजना के रूप में लिया है और ऐसे गरीब जिनके पास घर नहीं है और उनके नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में भी नहीं आ पाए है उन्हें भी पक्के घर के लिए राशि दी जायेगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने फार्म भरने का काम शुरू करवा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

T20 World Cup: T-20 वर्ल्डकप में भारत की सबसे बड़ी हार:साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱T20 World Cup: T-20 वर्ल्डकप में भारत की सबसे बड़ी हार:साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया स्पोर्ट्स डेस्क : वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी है। रविवार को उसे साउथ अफ्रीका ने तीसरे सुपर-8 मैच में 76 रन के […]

MP: ग्रामीण-शहरी विकास के समन्वय से मजबूत होगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: ग्रामीण-शहरी विकास के समन्वय से मजबूत होगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शिक्षा, पर्यटन और स्वास्थ्य सुविधाओं से आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की ओर मजबूत कदम महूगांव को विकास की सौगात: 85 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण, 100 बिस्तर अस्पताल की घोषणा भगोरिया राष्ट्रीय पर्व का निर्णय और संतुलित विकास […]