PM Modi joins Whatsapp channel

Whatsapp चैनल से जुड़े PM मोदी, बात करने के लिए करना होगा बस यह काम

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ गए हैं। पीएम मोदी ने व्हाट्सऐप से जुड़ने के बाद नई संसद में प्रधानमंत्री चैंबर की एक तस्वीर को साझा करते हुए एक संदेश में कहा, “व्हाट्सएप समुदाय से जुड़कर रोमांचित हूं! यह निरंतर बातचीत की हमारी यात्रा में एक और कदम है। आइए यहां जुड़े रहें! यहां नए संसद भवन की एक तस्वीर है।

PM मोदी के वॉट्सऐप चैनल से कैसे जुड़ें?

अगर आप PM मोदी के वॉट्सऐप चैनल से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
यहां आपको चैटिंग करने जैसा इंटरफेस नजर आएगा।
अब आपको ऊपर की तरफ दिए Follow ऑप्शन को चुनना है।

मेटा कंपनी ने अपने इस्टैंट मैसेजिंग ऐप में एक नया फीचर एड किया है। इस फीचर का नाम है ‘व्हाट्सऐप चैनल’। इस फीचर की मदद से लोग एकतरफा ब्राडकॉस्ट चैनल शुरू कर सकते हैं। इससे एक ही बार में बड़े कई लोगों के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। अब वॉट्सऐप पर भी आपको पीएम मोदी से जुड़े अपडेट और पोस्ट नजर आएंगे। पीएम मोदी से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ चुके हैं। इसके अलावा कई अन्य हस्तियां भी इस नए फीचर से जुड़ चुकी हैं। आइए जानते हैं यह फीचर कैसे काम करता है।
व्हाट्सऐप चैनल एक एकतरफा ब्राडकॉस्ट टूल है। इससे एडमिन टेक्स्ट, फोटो, वीडियो, स्टिकर और पोल के जरिए एक साथ कई लोगों से जुड़े सकता है। ये फीचर आपको वॉट्सऐप के नए टैब- Updates में मिलेगा। जब वॉट्सऐप ने चैनल को लॉन्च किया, तो इंडियन क्रिकेट टीम और कई बॉलीवुड एक्टर्स से व्हाट्सऐप जुड़े थे।

×
Date : 20 September 2023 Posted By : EDITOR
Whatsapp चैनल से जुड़े PM मोदी, बात करने के लिए करना होगा बस यह काम
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र यूएनजीए81 के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के […]

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]