Cricket fans get one free offer on tickets worth Rs 3000

क्रिकेट फैंस को गणेश चतुर्थी पर 3000 वाली टिकट पर एक के साथ एक फ्री का ऑफर

 

मोहाली। आईएस बिंद्रा स्टेडियम मोहाली में 22 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच एक दिवसीय सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) ने डे-नाइट के इस मैच की तैयारियां पूरी कर ली हैं। खास बात यह है बुधवार के लिए गणेश चतुर्थी के मौके पर ₹3000 वाली टिकटों में एक के साथ एक फ्री का ऑफर लगा दिया गया है। हालांकि यह स्कीम 1000, 10000 और 20000 वाली टिकट पर लागू नहीं होगी। यह स्कीम केवल ऑफलाइन टिकट सेल पर ही रहेगी। यह ऑफर आइसीआइसीआइ बैंक के मोहाली में फेस 7 सेक्टर 67 चंडीगढ़ में सेक्टर 9 सेक्टर 17 सेक्टर 35 पंचकूला में सेक्टर 16 और सेक्टर 20 की ब्रांचों में उपलब्ध होगी। इसी के साथ मीना बाजार होटल अरोमा पीसीए काउंटर गेट नंबर 2 अगर पीसी अकाउंट गेट नंबर 2 ए में भी ऑफर वाले टिकट्स उपलब्ध रहेंगे। पीसीए अध्यक्ष अमरजीत सिंह मेहता ने बताया कि दोनों टीमों के लिए बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। दर्शकों को सुखद अनुभव के लिए पीसीए स्टेडियम मोहाली में बुनियादी ढांचे को भी बेहतर विकसित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Sourav Ganguly inaugurates iTech’s Apple Premium Partner Store in Kolkata

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Sourav Ganguly inaugurates iTech’s Apple Premium Partner Store in Kolkata Kolkata : iTech, East India’s largest Apple Authorised Reseller, today marked a milestone in the premium technology retail landscape with the inauguration of its Apple Premium Partner (APP) store at Acropolis Mall, Kolkata. The store was inaugurated by Mr. Sourav […]

IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप के आरोप में गिरफ्तार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप के आरोप में गिरफ्तार मेडिकल छात्रा की शिकायत पर कार्रवाई, दिल्ली कैपिटल्स से खेलते हैं कोलकाता : IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले बंगाल के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को रेप केस में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी मंगलवार को कोलकाता में हुई। यह […]