Nupur Sharma appeared in public for the first time

एक साल से अधिक समय बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आईं नूपुर शर्मा

 

नई दिल्ली। पैगंबर मोहम्मद पर विवादास्पद टिप्पणी करने के लगभग एक साल से अधिक समय बाद निलंबित भाजपा प्रवक्ता नुपूर शर्मा रविवार को एक फिल्म के प्रचार कार्यक्रम के दौरान दिल्ली में अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति में नजर आईं। रिपोर्ट के मुताबिक नुपूर शर्मा को विवेक अग्निहोत्री की आगामी फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ के प्रमोशनल इवेंट में देखा गया था। उन्होंने पिछले साल मई में तब विवाद खड़ा कर दिया था जब एक लाइव न्यूज डिबेट के दौरान उन्होंने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी की थी। बाद में उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी टिप्पणी के लिए बिना शर्त माफी मांगी। प्रतिक्रिया और धमकियों के बाद वह सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहीं। विवादित बयान देने के कारण उन्हें बीजेपी से निलंबित कर दिया गया था। दूसरी तरफ विवादास्पद टिप्पणी मामले में नुपूर शर्मा ने यह भी आरोप लगाया था कि उन्हें ऑनलाइन मौत और बलात्कार की धमकियों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाएं और जन-कल्याण के लिए 24 हजार 200 करोड़ रूपये की स्वीकृति

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाएं और जन-कल्याण के लिए 24 हजार 200 करोड़ रूपये की स्वीकृति मध्यप्रदेश (परोपकारी संस्थाओं के लिए) मेगा स्वास्थ्य सेवा अधोसंरचना प्रोत्साहन नीति के प्रस्ताव पर उप समिति गठित रीवा, देवास और गुना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को आउटसोर्स माध्यम से संचालित किए जाने के पायलट प्रोजेक्ट […]

संघ पर कांग्रेस का हमला, महात्मा गांधी की हत्या के बाद से ही आरोप लगाने की परंपरा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱संघ पर कांग्रेस का हमला, महात्मा गांधी की हत्या के बाद से ही आरोप लगाने की परंपरा वीएचपी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रियांक खरगे को दिखाया आइना नई दिल्ली । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को लेकर कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियांक खरगे द्वारा लिखे गए खुले पत्र पर विश्व हिंदू […]